CPIML reiterated 45 seats demand calling Tejashwi CM face showed mirror to Congress माले ने तेजस्वी को सीएम फेस बता 45 सीटों की बात दोहराई, कांग्रेस को 'आइना' भी दिखा दिया, Bihar Hindi News - Hindustan
More

माले ने तेजस्वी को सीएम फेस बता 45 सीटों की बात दोहराई, कांग्रेस को 'आइना' भी दिखा दिया

सीपीआई माले के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने बिहार में अपनी पार्टी की 45 विधासनभा सीटों पर तैयारी की बात दोहराई। उन्होंने महागठबंधन की सरकार बनने पर तेजस्वी यादव के ही सीएम बनने की बात भी कही। साथ ही सहयोगी कांग्रेस पर तंज भी कसा।

Wed, 18 June 2025 08:13 PMपीटीआई नई दिल्ली
share
माले ने तेजस्वी को सीएम फेस बता 45 सीटों की बात दोहराई, कांग्रेस को 'आइना' भी दिखा दिया

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर आरजेडी, कांग्रेस और वाम दलों के महागठबंधन में सीट शेयरिंग पर घमासान होता नजर आ रहा है। लेफ्ट पार्टी सीपीआई-माले ने अपनी 45 सीटों पर तैयारी की बात दोहरा दी है। माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने बुधवार को सहयोगी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव को महागठबंधन का मुख्यमंत्री का चेहरा बताया। उन्होंने कहा कि अगर महागठबंधन आगामी बिहार चुनाव जीतता है तो सीएम तेजस्वी होंगे। भट्टाचार्य ने अपने एक और सहयोगी कांग्रेस के पिछले विधानसभा चुनाव में प्रदर्शन पर भी सवाल उठाए।

सीपीआई-माले के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने बुधवार को पीटीआई से इंटरव्यू में कहा कि उनकी पार्टी ने पिछले विधानसभा चुनाव में 19 में से 12 सीटों पर जीत दर्ज की थी। इस बार उनकी पार्टी 40-45 सीटों पर लड़ने के लिए जमीनी स्तर पर तैयारी कर रही है।

भट्टाचार्य ने कहा, “ऐसा माना जाता है कि पिछले विधानसभा चुनाव में अगर माले को ज्यादा सीटें मिलती, तो महागठबंधन सत्ता में होता। कांग्रेस को चुनाव लड़ने के लिए 70 सीटें मिलीं, लेकिन वह 19 पर ही जीत पाई। हमें (माले) 19 सीटें मिलीं और 12 पर जीत दर्ज की। लोकसभा चुनाव 2024 में भी गठबंधन के तहत माले को 3 सीट दी गई और हमने उनमें से 2 पर जीत हासिल की।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सहनी ने तेजस्वी के सामने उठाया सीटों का मुद्दा, CPI ने की माले की शिकायत कर दी

उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर पर माले की ताकत का गठबंधन के सहयोगियों को भी फायदा मिला। जिन क्षेत्रों में माले की मजबूत उपस्थिति थी, वहां आरजेडी और कांग्रेस के प्रदर्शन भी अच्छा रहा था। आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में पहले के मुकाबले ज्यादा सीटों की इच्छा जताते हुए भट्टाचार्य ने कहा, “पिछली बार हमने केवल 12 सीटों पर चुनाव लड़ा था। हमारा मानना ​​है कि अब माले की 24-25 जिलों में बहुत मजबूत उपस्थिति है। अगर हम ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ते हैं, तो इससे नतीजों में फर्क पड़ेगा। हमें उम्मीद है कि इस बार सीपीआई-माले को अधिक सीटें मिलेंगी।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महागठबंधन में जल्द हो सीट बंटवारा; तेजस्वी से अचानक मिलने पहुंचे कांग्रेस नेता

सीपीआई-माले के महासचिव से पूछा गया कि क्या उन्हें इस बार कांग्रेस के बराबर सीटें मिलने की उम्मीद है। इस पर भट्टाचार्य ने कहा, “सभी जानते हैं कि बिहार में कांग्रेस की जमीनी स्थिति मजबूत नहीं है। हालांकि, कांग्रेस एक राष्ट्रीय पार्टी है और देश में मुख्य विपक्षी दल है। इसकी एक अलग पहचान है। बिहार में सीपीआई (माले) अपने जमीनी संगठन के लिए जानी जाती है। हम चाहते हैं कि महागठबंधन में सभी दलों की ताकत का सही इस्तेमाल हो।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:15000 से ज्यादा अंतर से हारी सीटों पर सिंबल बदलेंगे, महागठबंधन में फॉर्मूला सेट

तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर माले महासचिव ने कहा कि वह जनता के लिए घोषित चेहरा हैं। अगर महागठबंधन चुनाव जीतता है तो तेजस्वी यादव ही सीएम होंगे। उन्होंने एनडीए पर तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भाजपा के लिए मजबूरी हैं। उन्होंने जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर को भाजपा की बी टीम करार दिया।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।