Tejashwi Yadav lashesh out Nitish Samrat alleging medal to SHO who accused of Murder गोली मारकर हत्या करने वाले थानेदार राजा सिंह को मेडल क्यों? नीतीश, सम्राट पर बरसे तेजस्वी यादव, Bihar Hindi News - Hindustan
More

गोली मारकर हत्या करने वाले थानेदार राजा सिंह को मेडल क्यों? नीतीश, सम्राट पर बरसे तेजस्वी यादव

तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट में गोली मारकर हत्या करने के आरोपी थानेदार राजा सिंह को मेडल दिया जा रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और गृह मंत्री सम्राट सिंह को भी आड़े हाथों लिया है।

Thu, 26 March 2026 06:20 PMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
गोली मारकर हत्या करने वाले थानेदार राजा सिंह को मेडल क्यों? नीतीश, सम्राट पर बरसे तेजस्वी यादव

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने गोली मारकर हत्या का आरोप झेल रहे थानेदार राजा सिंह को मेडल दिए जाने पर निशाना साधा है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और गृह मंत्री सह डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को घेरा है। तेजस्वी ने आरोप लगाया कि बिहार पुलिस के एक भ्रष्ट जातिवादी अधिकारी ने नशे में धूत होकर हो गोली मारकर एक निर्दोष नागरिक की हत्या कर दी गई। उसे मेडल दिया जा रहा है, जो निंदनीय और चिंताजनक है।

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने गुरुवार को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह बात कही। उन्होंने इसे निर्लजता, निर्दयता और अराजकता की पराकाष्ठा करार दिया। तेजस्वी ने अपने एक्स हैंडल से तिरहुत के डीआईजी के पत्र की फोटो भी शेयर की है, जो कथित तौर पर उन्होंने मुजफ्फरपुर के एसएसपी समेत अन्य जिलों के एसपी को भेजा।

इस पत्र में वीर पशुपतिनाथ मेडल और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किए जाने वाले पुलिस अधिकारियों की सूची दी गई है। इसमें गायघाट के थानाध्यक्ष रहे राजा सिंह भी नाम शामिल है। हालांकि, “लाइव हिन्दुस्तान ” इस पत्र की पुष्टि नहीं करता है। बताया जा रहा है कि वीर पशुपतिनाथ मेडल सरकार की ओर से नहीं बल्कि एक सामाजिक संगठन की तरफ से दिया जाता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:केंद्र सरकार की विदेश नीति फ्लॉप, बोले तेजस्वी यादव- पेट्रोल-डीजल के बढ़ेंगे दाम

थानेदार राजा सिंह का मामला क्या है?

दरअसल, पिछले सप्ताह गायघाट थाना क्षेत्र के चोरनियां गांव में पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच हुई भिड़ंत्त हो गई थी। गोलीबारी में किसान जगतवीर राय की मौत हो गई थी। कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हुए थे। इससे क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि दारोगा सह तत्कालीन थानेदार राजा सिंह ने बंदूक निकालकर जगतवीर राय पर गोली चलाई।

फिलहाल इस मामले की जांच जारी है। इस मामले के बाद दारोगा राजा सिंह को पद से हटा दिया गया। उनकी जगह नए थाना प्रभारी की नियुक्ति की गई। यह मामला सियासी गलियारों में भी तूल पकड़ रहा है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बुधवार को चोरनियां पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया था कि दारोगा ने शराब पीकर गोली चलाई थी और जगतवीर राय की हत्या की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दारोगा ने दारू पीकर गोली मारी, जगतवीर मर्डर में तेजस्वी की आंदोलन की चेतावनी

इससे पहले पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने चोरनियां गांव का दौरा कर पीड़ित परिवार से मुलाकात की थी। वहीं, इस मामले में पुलिस की शुरुआती जांच में दारोगा की लापरवाही की बात सामने आई थी। हालांकि, जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि जगतवीर राय की मौत किसकी गोली से हुई थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लोन वसूली पर रोक, आंधी से नुकसान का मुआवजा दे सरकार; तेजस्वी का नीतीश को पत्र
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।