Tejashwi Yadav claims his salary not credited yet government treasury empty तेजस्वी यादव बोले- हमारी सैलरी नहीं आई, मंत्रियों को भी नहीं मिल रही, सरकार का खजाना खाली, Bihar Hindi News - Hindustan
More

तेजस्वी यादव बोले- हमारी सैलरी नहीं आई, मंत्रियों को भी नहीं मिल रही, सरकार का खजाना खाली

बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने दावा किया है कि राज्य सरकार का खजाना खाली हो चुका है। उन्हें अभी तक सैलरी नहीं मिली है। साथ ही मंत्रियों को भी वेतन नहीं दिया गया है। 

Thu, 9 April 2026 08:00 PMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
तेजस्वी यादव बोले- हमारी सैलरी नहीं आई, मंत्रियों को भी नहीं मिल रही, सरकार का खजाना खाली

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने दावा किया है कि उन्हें अभी तक सैलरी नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों से लेकर मंत्रियों तक को वेतन नहीं मिल रहा है, हमारी भी सैलरी नहीं आई है, सरकार का खजाना पूरा खाली है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी ने आरोप लगाया कि बिहार में प्रशासनिक अराजकता चरम पर है और पूरा सिस्टम लचर हो गया है। कर्मचारियों से लेकर ठेकेदारों तक को पैसा नहीं मिल पा रहा है। इस मुद्दे पर उन्होंने एनडीए सरकार को जमकर घेरा।

तेजस्वी यादव ने गुरुवार को पटना में मीडिया से बातचीत में एनडीए पर निशाना साधते हुए कहा, "बिहार इनके हाथ से निकल चुका है। एनडीए के लोग बोलते हैं कि डबल इंजन की सरकार है। मगर ना कोई पैकेज है, ना कुछ और कुछ है। लोगों को पेंशन और सैलरी नहीं मिल रही है। कर्मचारियों को छोड़िए, मंत्रियों को, हम लोग को अभी तक सैलरी नहीं मिली है। ठेकेदारों को पैसा नहीं मिल रहा है।

पूर्व डिप्टी सीएम ने आरोप लगाया कि बिहार में सरेआम गुंडागर्दी की जा रही है। अररिया जिले के फारबिसगंज में हुए हत्याकांड का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि दिनदहाड़े सड़क पर सिर काटे जा रहे हैं। केंद्र में बैठे भाजपा के नेता ऊंची-ऊंची बात करते हैं, उन्होंने बिहार की नाक कटवा दी है। इन लोगों से कुछ नहीं होने वाला है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सीएम चेयर के खेल में... सिर काटकर हत्या पर तेजस्वी ने नीतीश, मोदी को लपेटा

नया सीएम कौन और किसका, इसमें लगे एनडीए के नेता- तेजस्वी

तेजस्वी ने कहा कि सत्ताधारी दलों के नेता नई सरकार बनाने में लगी हुई है। दूसरी ओर, बिहार का पूरा सिस्टम चौपट है। अस्पतालों में मरीजों का इलाज नहीं हो पा रहा है, उन्हें स्ट्रेचर तक नहीं मिल रहा है। बिहार में कानून व्यवस्था नहीं है। एनडीए के नेताओं के मन में अभी लडडू फूट रहे हैं। किसका और कौन सीएम बनेगा, इस पर लगे हुए हैं।

गरीब राज्य वाले बयान पर सफाई

तेजस्वी यादव ने बिहार को गरीब राज्य वाले अपने बयान पर सफाई दी और कहा कि उन्होंने कुछ गलत नहीं कहा है। नीति आयोग की रिपोर्ट में यह बताया गया है। सबसे ज्यादा गरीबी, बेरोजगारी, पलायन बिहार में है। प्रति व्यक्ति आय में निचले पायदान पर है। जबकि भ्रष्टाचार, अपराध में नंबर 1 और 2 पर है। बता दें कि पिछले दिनों केरल में चुनाव प्रचार के दौरान तेजस्वी ने बिहार को गरीब राज्य कहा था, जिस पर राज्य के एनडीए नेताओं ने आपत्ति जताकर सार्वजनिक माफी की मांग की थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सरकार बन गई पर TRE-4 के लिए अभ्यर्थी कर रहे इंतजार, NDA को घेर बोले तेजस्वी
ये भी पढ़ें:तेजस्वी यादव अब बच्चे नहीं, बिहार की बुराई ठीक नहीं; तेज की छोटे भाई को नसीहत
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।