Tejashwi Yadav no longer child Tej Pratap advises him to not speak inappropriate about Bihar तेजस्वी यादव अब बच्चे नहीं, बाहर जाकर बिहार की बुराई ठीक नहीं; तेज प्रताप ने छोटे भाई को दे दी नसीहत, Bihar Hindi News - Hindustan
More

तेजस्वी यादव अब बच्चे नहीं, बाहर जाकर बिहार की बुराई ठीक नहीं; तेज प्रताप ने छोटे भाई को दे दी नसीहत

केरल में आरजेडी नेता तेजस्वी यादव द्वारा बिहार को गरीब राज्य बताए जाने पर उनके बड़े भाई एवं जेजेडी चीफ तेज प्रताप यादव ने नसीहत दे दी है। तेज प्रताप ने कहा कि बाहर जाकर अपने राज्य की बुराई करना अच्छी बात नहीं है। 

Wed, 8 April 2026 09:18 PMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
तेजस्वी यादव अब बच्चे नहीं, बाहर जाकर बिहार की बुराई ठीक नहीं; तेज प्रताप ने छोटे भाई को दे दी नसीहत

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बिहार को गरीब राज्य बताए जाने पर उनके बड़े भाई तेज प्रताप ने आपत्ति जताई है। जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने अपने छोटे भाई तेजस्वी को नसीहत दी है कि वे बाहर जाकर अपने राज्य की बुराई ना करें। उन्हें राष्ट्रीय जनता दल (RJD) का कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर तेज प्रताप ने कहा कि अब तेजस्वी बच्चे नहीं हैं। यह उनके दल (आरजेडी) का मामला है।

आरजेडी सुप्रीमो एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने बुधवार को पटना में मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि केरल में जाकर बिहार को गरीब बताना ठीक नहीं है। हमारा जन्म यहां हुआ है। बिहार की जनता गरीब नहीं है, बल्कि दिल से अमीर है। तेजस्वी यादव को ऐसा नहीं बोलना चाहिए था।

दरअसल, पिछले दिनों केरल में विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान केरल ने बिहार को देश का सबसे गरीब राज्य बताया था। इस पर राज्य में सियासत गर्मा गई। भाजपा एवं जदयू ने उन पर बिहार को बदनाम करने का आरोप लगाया और नेता प्रतिपक्ष से सार्वजनिक माफी की मांग की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तेजस्वी ने बिहार को बताया गरीब राज्य, JDU बोली- इनके मां-बाप ने ही लूटा खजाना

'निशांत को अभी अनुभव नहीं, सम्राट चौधरी सीएम बनने योग्य'

जेजेडी चीफ ने बिहार में नेतृत्व परिवर्तन पर भी अपनी राय रखी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर उन्होंने कहा कि बिहार में शराबबंदी फेल हो गई, इसलिए वे इस्तीफा देकर जा रहे हैं। वहीं, नीतीश के बेटे निशांत कुमार के राजनीति में आने पर तेज प्रताप ने कहा कि उन्हें अभी अनुभव नहीं है। धीरे-धीरे सीख जाएंगे।

तेज प्रताप यादव ने बिहार के अगले मुख्यमंत्री के रूप में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि सम्राट मुख्यमंत्री बनने के योग्य हैं। बता दें कि सीएम नीतीश कुमार आगामी दिनों में मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने वाले हैं। इसके बाद बिहार में भाजपा का सीएम बन सकता है। इस रेस में सम्राट चौधरी का नाम टॉप पर चल रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:केरल में धुआंधार अंग्रेजी बोल रहे तेजस्वी, हार के बाद कांग्रेस के खिलाफ प्रचार

तेज प्रताप यादव ने शराबबंदी को लेकर नीतीश सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि शराब वैसे भी सब जगह मिल रही है। राज्य के हर, गली-मोहल्ला और चौराहा पर शराब बिक रही है। शराबबंदी है ही कहां? शराबबंदी कानून में कोई संशोधन नहीं किया जा रहा है। लोग जहरीली शराब पीकर मर रहे हैं। शराबबंदी फेल है, इसलिए नीतीश कुमार इस्तीफा देकर जा रहे हैं।

(हिन्दुस्तान ब्यूरो के इनपुट के साथ)

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तेज प्रताप यादव की घर वापसी हो गई? तेजस्वी की बेटी से खेलते दिखे, लालू भी नजर आए
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।