rjd mla Tejashwi targets nda government for not issueing tre 4 recruitment in bihar and employment सरकार बन गई पर TRE-4 के लिए अभ्यर्थी कर रहे इंतजार, NDA को घेर बोले तेजस्वी - वैकेंसी जारी करें, Bihar Hindi News - Hindustan
More

सरकार बन गई पर TRE-4 के लिए अभ्यर्थी कर रहे इंतजार, NDA को घेर बोले तेजस्वी - वैकेंसी जारी करें

अब तेजस्वी यादव ने बिहार में शिक्षा व्यवस्था का मुद्दा उठाया है। तेजस्वी यादव ने एक्स पर कहा है कि सरकार तो बन गई लेकिन टीआरई 4 के लिए अभी भी अभ्यर्थी इंतजार ही कर रहे हैं। इसी के साथ उन्होंने टीआरई 4 की वैकेंसी जल्द जारी करने की मांग भी की है।

Thu, 9 April 2026 01:41 PMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
सरकार बन गई पर TRE-4 के लिए अभ्यर्थी कर रहे इंतजार, NDA को घेर बोले तेजस्वी - वैकेंसी जारी करें

राष्ट्रीय जनता दल के विधायक और बिहार के नेता प्रतिपक्ष इन दिनों लगातार किसी ना किसी मुद्दे पर बिहार की एनडीए सरकार को घेर रहे हैं। शराबबंदी और बिहार में खस्ताहाल स्वास्थ्य व्यवस्था पर सरकार को घेरने के बाद अब तेजस्वी यादव ने बिहार में शिक्षा व्यवस्था का मुद्दा उठाया है। तेजस्वी यादव ने एक्स पर कहा है कि सरकार तो बन गई लेकिन टीआरई 4 के लिए अभी भी अभ्यर्थी इंतजार ही कर रहे हैं। इसी के साथ उन्होंने टीआरई 4 की वैकेंसी जल्द जारी करने की मांग भी की है।

तेजस्वी यादव ने एक्स पर लिखा, '𝟏𝟕 महीनों की महागठबंधन सरकार में मेरी विशेष पहल पर शिक्षा विभाग को राजद कोटे में लेकर सर्वप्रथम युद्ध स्तर पर शिक्षा विभाग में 𝐓𝐑𝐄-𝟏 और 𝐓𝐑𝐄-𝟐 के अंतर्गत निर्धारित समय सीमा के अंदर बिना किसी पेपरलीक, संपूर्ण पारदर्शिता के साथ रिकॉर्ड 𝟐,𝟐𝟎,𝟎𝟎𝟎 से अधिक अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देकर ज्वाइनिंग कराई। हमने 𝐓𝐑𝐄-𝟑 की भी नियुक्ति प्रक्रियाधीन कराई लेकिन जनवरी 𝟐𝟎𝟐𝟒 में हमारे सरकार से हटते ही पेपरलीक के कारण 𝐓𝐑𝐄-𝟑 को रद्द किया गया और फिर यह परीक्षा भी विलंब से हुई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तस्वीरें: ककोलत वॉटरफॉल में मजे कर रहे थे सैलानी, अचानक आ गया सैलाब और फिर...
ये भी पढ़ें:बिहार में बीच सड़क युवक की सिर काटकर हत्या, भीड़ ने आरोपी को पीट-पीट कर मार डाला

फिर चुनावी साल 𝟐𝟎𝟐𝟓 में वर्तमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने लिखा-लिखाया ट्वीट चिपका कर युवाओं से वादा किया था कि बिहार में सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों की रिक्तियों की गणना कर जल्द ही टीआरई-𝟒 परीक्षा आयोजित की जाएगी। आज उस घोषणा को लगभग एक वर्ष बीत चुका हैं लेकिन अब तक 𝐓𝐑𝐄-𝟒 की वैकेंसी तक जारी नहीं हुई है।

𝐁𝐏𝐒𝐂 कैलेंडर के अनुसार यह परीक्षा अगस्त 𝟐𝟎𝟐𝟒 में ही हो जानी चाहिए थी, लेकिन चुनाव आयोग, तंत्र और 𝟏𝟎 हज़ारिया की बदौलत सत्ता हड़पने वाली कुर्सीबाज भाजपा-जदयू सरकार युवाओं की जरूरत को कभी समझ ही नहीं पाई। फिर साल 𝟐𝟎𝟐𝟓 के अक्टूबर में परीक्षा कराने की बात कही गई, ताकि चुनावी आचार संहिता लागू होते ही परीक्षा टल जाए, ऐसा ही हुआ। चुनाव हो गए, सरकार बन गई, महीनों बीत गए लेकिन आज भी शिक्षक अभ्यर्थी इंतजार ही कर रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में कब बनाएंगे नया मुख्यमंत्री, कोई मतभेद है? नितिन नवीन ने दिया जवाब
ये भी पढ़ें:बिहार में मां-बेटी का बड़ा कांड, एक साथ अपने-अपने प्रेमी संग हुईं फरार

दूसरी ओर, उपमुख्यमंत्री रहते हुए 𝟏𝟕 महीने में मैंने 𝟓 लाख युवाओं को नौकरियां दी और 𝟑,𝟓𝟎,𝟎𝟎𝟎 से अधिक नौकरियों की प्रक्रिया शुरू करवाई। लेकिन आज की डबल इंजन सरकार बार-बार अकारण परीक्षा टालकर बहाना बनाकर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है। अभ्यर्थियों की आयु सीमा पार हो रही है, उनका धैर्य जवाब दे रहा है। हर युवा नौकरी पाकर अपने परिवार की जिम्मेदारी उठाना चाहता है, अपने परिजनों के सपनों को पूरा करना चाहता है।

भले ही चुनाव जीतने के लिए भाजपा-जदयू ने बड़े-बड़े झूठे आसमानी वादे किए हों लेकिन ये युवाओं के हित से जुड़ा मामला है। मेरी एनडीए सरकार से अपील है कि टीआरई-𝟒 की वैकेंसी अविलंब जारी की जाए। क्योंकि यह लाखों युवाओं के भविष्य और उनके परिवार की उम्मीदों का मामला है। मेरी अपील है कि कुर्सी की अदला-बदली में भाजपा-जदयू सरकार बिहार के लाखों युवाओं के हक-अधिकार, मांगों, आकांक्षाओं, उम्मीदों और सपनों का क़त्ल ना करे।'

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।