Tejashwi take zoom meeting of Mahagathbandhan discuss election strategy with coordination committee of all districts तेजस्वी लेंगे महागठबंधन की जूम मीटिंग, हर जिले की समन्वय समिति के साथ चुनावी रणनीति पर चर्चा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

तेजस्वी लेंगे महागठबंधन की जूम मीटिंग, हर जिले की समन्वय समिति के साथ चुनावी रणनीति पर चर्चा

बिहार चुनाव की तैयारियों को लेकर महागठबंधन की बैठकों का दौर जारी है। सोमवार को तेजस्वी यादव इंडिया अलायंस के सभी जिलों के जिला समन्वय समिति के साथ जूम मीटिंग करेंगे। जिसमें मतदाता गहन पुनरीक्षण, प्रखंड, पंचायत व बूथ स्तरीय समन्वय समिति गठित करने पर चर्चा होगी।

Sun, 13 July 2025 11:23 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
share
तेजस्वी लेंगे महागठबंधन की जूम मीटिंग, हर जिले की समन्वय समिति के साथ चुनावी रणनीति पर चर्चा

मतदाता सूची पुनरीक्षण के मसले पर इंडिया गठबंधन ने जिला से लेकर प्रखंड और गांव स्तर तक लोगों को जमीनी हकीकत बताने का निर्णय लिया है। इसी कड़ी में गठबंधन के नेताओं की ऑनलाइन बैठक 14 जुलाई को होगी। इंडिया गठबंधन के अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव महागठबंधन के सभी जिलों के जिला समन्वय समिति के साथ जूम मीटिंग करेंगे।

समिति के सचिव आलोक कुमार मेहता ने जारी पत्र में कहा है कि प्रत्येक जिले की जिला समन्वय समिति (सभी छह दलों के अध्यक्ष और सचिव) एक कमरे में बैठकर जूम के माध्यम से बैठक करेंगे। 11 बजे होने वाली इस बैठक के लिए नेताओं को अपने फोन में जूम एप डाउनलोड करने को कहा गया है। इस बैठक में जिन मसलों पर चर्चा होगी उसमें मतदाता गहन पुनरीक्षण, प्रखंड, पंचायत व बूथ स्तरीय समन्वय समिति गठित करने के साथ ही अन्य मसलों पर चर्चा होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महागठबंधन में सीट बंटवारे पर पप्पू बोले- जिनकी लोकसभा चुनाव में जमानत जब्त..
ये भी पढ़ें:तेजस्वी यादव के घर 360 मिनट चली महागठबंधन की बैठक, सीट शेयरिंग पर चर्चा हुई
ये भी पढ़ें:तेजस्वी यादव के चेहरे पर सब संतुष्ट हैं, महागठबंधन की बैठक के बीच राजद का दावा
ये भी पढ़ें:बिहार में महागठबंधन का मैनिफेस्टो तैयार, युवा और महिलाओं के वादों की भरमार

इससे पहले शनिवार को हुई बैठक में बिहार में चल रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण के मसले पर इंडिया गठबंधन ने और उग्र रूख अख्तियार करने का निर्णय लिया गया था। गठबंधन के सभी घटक दलों के नेता गांव-गांव और बूथ स्तर पर जाकर लोगों को मतदाता सूची पुनरीक्षण की वास्तविकता से अवगत कराएंगे।

करीब छह घंटे चली इस बैठक में प्रचार-प्रसार, साझा संकल्प, मीडिया एवं संवाद, सोशल मीडिया, चुनाव आयोग एवं कानून संबंधी उपसमितियों ने अपनी रिपोर्ट पेश की जिस पर चर्चा हुई। बैठक के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा कि सभी मसलों पर चर्चा हुई है। सीटों को लेकर कोई जिच नहीं है। समय आने पर सभी निर्णय ले लिए जाएंगे।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।