Everyone is agree on Tejashwi Yadav face claims RJD amid Mahagathbandhan meeting तेजस्वी यादव के चेहरे पर सब संतुष्ट हैं, महागठबंधन की बैठक के बीच राजद का दावा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

तेजस्वी यादव के चेहरे पर सब संतुष्ट हैं, महागठबंधन की बैठक के बीच राजद का दावा

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रवक्ता शक्ति यादव ने कहा कि महागठबंधन में तेजस्वी यादव के चेहरे पर सभी संतुष्ट हैं। सीएम फेस पर कोई विवाद नहीं है। उन्होंने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सीट शेयरिंग के मुद्दे पर भी घटक दलों के बीच किसी तरह की परेशानी होने से इनकार कर दिया।

Sat, 12 July 2025 04:49 PMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान, पटना
share
तेजस्वी यादव के चेहरे पर सब संतुष्ट हैं, महागठबंधन की बैठक के बीच राजद का दावा

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन यानी इंडिया अलायंस की कोऑर्डिनेशन कमिटी की बैठक के बीच राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने बड़ा दावा किया है। राजद ने कहा कि तेजस्वी यादव के चेहरे पर गठबंधन में कोई संशय नहीं है, उन्हें मुख्यमंत्री का चेहरा मानने पर सभी (घटक दल) संतुष्ट हैं। पार्टी ने यह भी कहा कि सीट शेयरिंग को लेकर घटक दलों के बीच कोई विवाद नहीं है। कांग्रेस पार्टी ने भी कहा कि महागठबंधन में सीटों को लेकर कोई विवाद नहीं है।

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की अध्यक्षता में पटना के 1, पोलो रोड स्थित आवास पर इंडिया गठबंधन की शनिवार को अहम बैठक हुई। सबसे पहले समन्वय समिति की मीटिंग हुई, इसके बाद सभी उपसमितियों की बैठक हुई। करीब 4 घंटे तक चली इन बैठकों में गठबंधन के नेताओं ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव की रणनीति पर गहनता से चर्चा की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तेजस्वी ही सीएम फेस; अखिलेश सिंह के बाद कांग्रेस के कन्हैया कुमार भी समर्थन में

उप समिति ने कोऑर्डिनेशन कमिटी के सदस्यों को अपनी रिपोर्ट पेश की। बैठक में यह तय किया गया कि चुनाव आयोग के मतदाता गहन पुनरीक्षण के मुद्दे पर महागठबंधन गांव-गांव जाएगा। राजद प्रवक्ता शक्ति यादव ने आरोप लगाया कि नीतीश सरकार के पास कोई विजन नहीं है। उन्होंने कहा कि सत्ताधारी गठबंधन में जिसको जो सीट मिल जाए, वही सीट ले लेगा। मगर महागठबंधन में आंतरिक लोकतंत्र है। सभी को सम्मानजनक सीटें दी जाएंगी।

उन्होंने कहा कि तेजस्वी के चेहरे पर महागठबंधन में कोई संशय नहीं है। उनके संकल्प को मानने के लिए एनडीए सरकार बाध्य हो रही है। राजद प्रवक्ता ने यह भी दावा किया कि विपक्षी गठबंधन अपने संकल्प से पीछे हटने वाला नहीं है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में महागठबंधन का मैनिफेस्टो तैयार, युवा और महिलाओं के वादों की भरमार

राजद सांसद अभय कुशवाहा ने कहा कि मतदाता पुनरीक्षण के मसले पर हम एकजुट हैं। सरकार में बैठे लोग अपनी सीट शेयरिंग की चिंता करें। महागठबंधन में सीट और चेहरा को लेकर कोई संशय नहीं है। उन्होंने बिहार में अपराध की घटनाएं बढ़ने का दावा करते हुए नीतीश सरकार पर सवाल भी उठाए।

कांग्रेस नेता अभय दुबे ने भी कहा कि महागठबंधन में सीटों को लेकर कोई द्वंद नहीं है। सभी पार्टियां एकजुट हैं। मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रवक्ता देव ज्योति ने वादा किया कि बिहार में महागठबंधन की सरकार बनी तो 60 दिनों के भीतर कानून व्यवस्था सुधर जाएगी।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।