Mahagathbandhan meeting at Tejashwi Yadav house lasted 360 minutes seat sharing discussed तेजस्वी यादव के घर 360 मिनट चली महागठबंधन की बैठक, सीट शेयरिंग पर चर्चा हुई, Bihar Hindi News - Hindustan
More

तेजस्वी यादव के घर 360 मिनट चली महागठबंधन की बैठक, सीट शेयरिंग पर चर्चा हुई

बिहार चुनाव के लिए महागठबंधन की शनिवार को तेजस्वी यादव के घर हुई बैठक में राजद, कांग्रेस, माले, सीपीआई, सीपीएम और वीआईपी के बीच सीट शेयरिंग पर बहुत देर तक मंत्रणा हुई। 

Sat, 12 July 2025 10:16 PMपीटीआई पटना
share
तेजस्वी यादव के घर 360 मिनट चली महागठबंधन की बैठक, सीट शेयरिंग पर चर्चा हुई

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर पटना में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के घर शनिवार को महागठबंधन की बैठक हुई। लगभग 360 मिनट यानी 6 घंटे तक चली इस बैठक में सीट शेयरिंग समेत कई मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में सभी घटक दल राजद, कांग्रेस, सीपीआई, सीपीएम, माले और वीआईपी के नेता मौजूद रहे। बैठक के बाद तेजस्वी ने कहा कि सीटों पर बात शुरू हो गई है। सीट शेयरिंग फॉर्मूला फाइनल होने के बाद इसकी जानकारी सार्वजनिक कर दी जाएगी।

तेजस्वी यादव ने शनिवार शाम मीडिया से बातचीत में कहा कि सीट शेयरिंग का मुद्दा गठबंधन का आंतरिक मामला है। जब तक चीजें फाइनल नहीं हो जाती, तब तक हम इसे सार्वजनिक नहीं कर सकते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर नकल करने का आरोप भी लगाया। पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा कि नीतीश के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने उनके युवा आयोग का गठन और पेंशन में बढ़ोतरी जैसे आइडिया चुराए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में महागठबंधन का मैनिफेस्टो तैयार, युवा और महिलाओं के वादों की भरमार

तेजस्वी ने यह भी दावा किया कि जल्द ही नीतीश सरकार उनकी माई-बहिन सम्मान योजना का आइडिया की भी नकल कर लेगी, जिसके तहत राजद-महागठबंधन ने महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये देने का वादा किया है। उन्होंने कहा कि बिहार में बिगड़ती कानून व्यवस्था से लोग अब त्रस्त आ चुके हैं। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने भी इस पर बोलना शुरू कर दिया है। तेजस्वी ने कहा कि चिराग केंद्र में जाकर बताएं कि बिहार में 'जंगलराज' चल रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तेजस्वी यादव के चेहरे पर सब संतुष्ट हैं, महागठबंधन की बैठक के बीच राजद का दावा

पटना के 1, पोलो रोड स्थित तेजस्वी यादव के सरकारी आवास पर हुई इंडिया गठबंधन की बैठक में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी कृष्णा अल्लावरु विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी समेत तीनों वाम दलों के नेता मौजूद रहे। बैठक के बाद सहनी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सीट शेयरिंग पर बात शुरू हो गई है। अभी हम इस पर कोई जानकारी नहीं दे सकते हैं। इसके अलावा बैठक में वोटर लिस्ट रिवीजन में किसी तरह की गड़बड़ी नहीं होने जैसे अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की गई।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।