Tejashwi has strayed from the line wasting time Tej Pratap spoke on Voter Rights Yatra तेजस्वी लाइन से भटक चुके हैं, समय बर्बाद कर रहे; वोटर अधिकार यात्रा पर बोले तेज प्रताप, Bihar Hindi News - Hindustan
More

तेजस्वी लाइन से भटक चुके हैं, समय बर्बाद कर रहे; वोटर अधिकार यात्रा पर बोले तेज प्रताप

बिहार में एसआईआर को लेकर राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की वोटर अधिकार यात्रा पर तेज प्रताप ने कहा कि दोनों समय बर्बाद कर रहे हैं। हमने तो तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया था। लेकिन अब तेजस्वी धीरे-धीरे भटक चुके हैं।

Mon, 18 Aug 2025 08:41 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
तेजस्वी लाइन से भटक चुके हैं, समय बर्बाद कर रहे; वोटर अधिकार यात्रा पर बोले तेज प्रताप

पार्टी और परिवार से बाहर चल रहे लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप ने राहुल-तेजस्वी की वोटर अधिकार यात्रा को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होने कहा कि एसआईआर के मसले पर यात्रा निकालकर दोनों समय बर्बाद कर रहे हैं। हमने तो तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया था। लेकिन अब तेजस्वी धीरे-धीरे भटक चुके हैं। तेज प्रताप ने कहा कि दोनों (राहुल-तेजस्वी) अपने मुद्दों को रख रहे हैं, लेकिन इन मुद्दों से कुछ होने वाला नहीं है। मुद्दा शिक्षा, स्वास्थ्य, बेरोजगारी होनी चाहिए। एसआईआर को लेकर के चुनाव आयोग अपने तरीके से कम कर रहा है और यह लोग अपने तरीके से कम कर रहे हैं।आपको बात दें महागठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा 17 अगस्त से शुरू हुई है, और एक सितंबर तक चलेगी। इस दौरान 25 जिलों से यात्रा निकलेगी।

सोमवार को जब तेज प्रताप निर्वाचन आयोग पहुंचे, तो इस बात की चर्चा तेज हो होगी कि वो नई पार्टी बना सकते हैं। लेकिन मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होने नई पार्टी बनाने से इनकार किया है। उनका कहना है कि वे महुआ विधानसभा के वोटरों की सूची मांगने निर्वाचन विभाग गए थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तेज प्रताप ने घोसी सीट से गांधी यादव को बनाया प्रत्याशी, कहा- कई दलों के नेता…
ये भी पढ़ें:तेज प्रताप देने लगे लालू के खून की दुहाई, महुआ में मुकेश रौशन को बहुरूपिया बताया
ये भी पढ़ें:मोदी जी बिहारियों को चूना लगाना चाह रहे, यहां खैनी के साथ रगड़ देते हैं: तेजस्वी

आपको बता दें हाल ही में तेज प्रताप ने बिहार में नया मोर्चा बनाया है। उन्होने पांच दलों के साथ गठबंधन किया है। जिसमें प्रदीप निषाद की विकास वंचित इंसान पार्टी (वीवीआईपी), भोजपुरिया जन मोर्चा (बीजेएम), प्रगतिशील जनता पार्टी (पीजेपी), वाजिब अधिकार पार्टी (डब्ल्यूएपी) और संयुक्त किसान विकास पार्टी (एसकेवीपी) शामिल है।

आपको बता दें लालू के बड़े लाल ने टीम तेज प्रताप बनाई है। राज्य की दो विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा भी पिछले दिनों कर चुके हैं। खुद वो वैशाली की महुआ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान भी कर चुके हैं। सोमवार को तेज प्रताप ने महुआ विधानसभा के पंचायत सुपौल टरिया में जन संवाद यात्रा के तहत दूसरी जन सभा को संबोधित किया।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।