Modi ji wants to cheat Biharis here they are rubbed with Khaini Tejashwi said in vote adhikar yatra sasaram मोदी जी बिहारियों को चूना लगाना चाहते हैं, यहां खैनी के साथ रगड़ दिया जाता है; बोले तेजस्वी, Bihar Hindi News - Hindustan
More

मोदी जी बिहारियों को चूना लगाना चाहते हैं, यहां खैनी के साथ रगड़ दिया जाता है; बोले तेजस्वी

वोट अधिकार यात्रा के दौरान तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी पर निशाना साधा। उन्होने कहा कि मोदी जी बिहारियों को चूना लगाना चाहते हैं। लेकिन ये बिहार है, यहां खैनी के साथ चूना रगड़ दिया जाता है। अपने भाषण में तेजस्वी ने बीजेपी और चुनाव आयोग पर कई आरोप लगाए।

Sun, 17 Aug 2025 03:46 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, सासाराम
share
मोदी जी बिहारियों को चूना लगाना चाहते हैं, यहां खैनी के साथ रगड़ दिया जाता है; बोले तेजस्वी

बिहार में चुनाव आयोग के एसआईआर अभियान और वोटर लिस्ट से 65 लाख लोगों के नाम काटे जाने के विरोध में सासाराम से राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के नेतृत्व में महागठबंधन की वोट अधिकार यात्रा का आगाज हुआ। इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला। उन्होने कहा कि संविधान ने हर व्यक्ति को एक वोट देने का अधिकार दिया। लेकिन भाजपा का काम अब चुनाव आयोग कर रहा है। वोट देने का अधिकार छीना जा रहा है। कई जीवित लोगों का नाम काट दिया गया है। उन्हें मृत बता दिया गया है। सुप्रीम कोर्ट में राघोपुर के ऐसे लोगों को पेश किया।

चुनाव आयोग पीएम के इशारे पर बेईमानी कर रहा है। वोट की चोरी नहीं डकैती हो रही है, लेकिन बिहार से लोकतंत्र को समाप्त नहीं होने दिया जाएगा। मतदाता सूची से नाम हटने पर पेंशन, राशन से नाम काटा जाएगा। यह बड़ी साजिश है। अपने-अपने वोटों की हिफाजत करनी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सुनना है तो सुनो, नहीं तो, 10 लोग भी... वोट अधिकार यात्रा में क्यों भड़के खरगे?
ये भी पढ़ें:लागल-लागल झुलनिया में धागा, बलम कलकत्ता चला; पुराने अंदाज में लौटे लालू यादव
ये भी पढ़ें:सासाराम से राहुल और तेजस्वी की यात्रा शुरू, लालू बोले- बीजेपी को भगाइए

तेजस्वी ने कहा कि आरोप लगाते हुए कहा कि पीएम मोदी बिहारियों को चूना लगाना चाहते हैं। लेकिन बिहार में खैनी के साथ चूना रगड़ दिया जाता है और चबा दिया जाता है। बिहारियों को कमजोर समझने की भूल न करें। बिहारी गरीब हैं, लेकिन गांव-देहात का बच्चा तीखी मिर्ची का काम करता है। बिहार में बेइमानी नहीं होने देंगे। लालू प्रसाद डॉक्टरों के मना करने पर भी आपका वोट बचाने की खातिर आए हैं। हम जो कह रहे हैं, वो नकलची सरकार घोषणा कर रही है।

महागठबंधन सरकार अपने वादों को पूरा करेगी, कारखाना लगेंगे। माई-बहिन योजना लागू कर हर माता-बहनों को 2500 हजार देंगे, सीएम अचेत अवस्था में हैं। बिहार ने सीएम-पीएम को देख लिया है, दोनों ने बिहारियों को ठगा है, 11 सालों में चीनी मिल चालू नहीं हुआ। इस खटारा सरकार को बदलना है। लॉ एंड ऑर्डर का बुरा हाल है। अपराधी सरकार चला रहे हैं। वोट की डकैती करने वालों को सबक सिखाना है, नई सरकार बनानी है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।