No relief for Lalu family despite expelling Tej Pratap Anushka Brother Akash warns Tejashwi of political consequences तेज प्रताप को निकालने से लालू-तेजस्वी का संकट और बढ़ा, धमकाने लगे अनुष्का के भाई आकाश यादव, Bihar Hindi News - Hindustan
More

तेज प्रताप को निकालने से लालू-तेजस्वी का संकट और बढ़ा, धमकाने लगे अनुष्का के भाई आकाश यादव

तेज प्रताप यादव के साथ फोटो में दिखीं अनुष्का यादव के भाई आकाश यादव ने लालू यादव परिवार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। आकाश ने कहा कि उनके पास खोने को कुछ नहीं है, लेकिन तेजस्वी के पास खोने-पाने के लिए बहुत कुछ है।

Tue, 27 May 2025 08:04 PMRitesh Verma लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
तेज प्रताप को निकालने से लालू-तेजस्वी का संकट और बढ़ा, धमकाने लगे अनुष्का के भाई आकाश यादव

राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू यादव की फैमिली में बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को परिवार और पार्टी से निकालने से संकट बढ़ गया है। पहली पत्नी ऐश्वर्या राय से तलाक केस के बीच तेज प्रताप यादव की अनुष्का यादव के साथ फोटो और रिश्ते सार्वजनिक होने के बाद ये मामला कानूनी और राजनीतिक दोनों रास्ते पर आगे बढ़ता दिख रहा है। अनुष्का यादव के भाई और रालोजपा के नेता आकाश यादव ने लालू परिवार से मामले का सम्मान के साथ समाधान निकालने कहा है और कहा है कि वो उनके जवाब का इंतजार कर रहे हैं। आकाश ने धमकी भी दी है कि उनके पास खोने के लिए कुछ नहीं है, लेकिन तेजस्वी यादव के पास खोने और पाने दोनों के लिए बहुत कुछ है।

एक समय तेज प्रताप यादव के संरक्षण में छात्र राजद की राजनीति करने वाले आकाश यादव अब पशुपति पारस की पार्टी रालोजपा के राष्ट्रीय छात्र अध्यक्ष हैं और उजियारपुर विधानसभा से लड़ना चाहते हैं। तीन दिन से खामोश आकाश यादव ने मंगलवार को कई चैनलों को घर के नीचे इंटरव्यू दिया और बताया कि अनुष्का अपने परिवार के साथ घर में हैं लेकिन पत्रकारों से बात नहीं करेंगी। तेज प्रताप और अनुष्का की शादी के बारे में पूछने पर आकाश ने कहा कि तेज प्रताप या अनुष्का खुद ही इस बात को सामने रखें तो चीजें ज्यादा स्पष्ट होंगी। उन्होंने कहा कि वो बड़े भाई का फर्ज निभाएंगे और अपनी बहन के सम्मान की रक्षा के लिए लंबी लड़ाई लड़ेंगे।

तेज प्रताप यादव की बेदखली से भड़के अनुष्का के भाई आकाश, संघर्ष और लंबी लड़ाई का ऐलान कर दिया

आकाश ने परिवार या बहन पर सवाल उठाने वालों से कहा कि अनुष्का किसी ऐसे-वैसे परिवार से नहीं हैं। वो स्वतंत्रता सेनानी स्व. अमीर गुरु की नातिन हैं। उन्होंने कहा कि अनुष्का का भाई जिंदा है, परिवार जिंदा है, वो लावारिस नहीं है। बता दें कि लालू के भतीजे नागेंद्र राय ने आरोप लगाया है कि आकाश और अनुष्का के परिवार ने राजनीतिक ताकत और पैसा हासिल करने के लिए योजना बनाकर तेज प्रताप को हनीट्रैप किया है और उन पर तंत्र-मंत्र किया है।

ये मुगल-ए-आजम का दौर नहीं, तेज प्रताप के समर्थन में खुलकर उतरे अनुष्का के भाई आकाश यादव

आकाश यादव ने लालू यादव परिवार को चेतावनी भरे लहजे में कहा है कि उनकी बहन अनुष्का के मान-सम्मान और चरित्र पर सवाल उठेगा तो जो बातें अभी दो परिवारों के बीच हैं, वो बाहर भी आ सकती हैं। उन्होंने लालू से आग्रह किया है कि वो पहल करके इस मसले का समाधान करें और बात को दूर तक जाने से रोकें। आकाश ने कहा है कि वो लालू परिवार के जवाब का इंतजार करेंगे और जैसा जवाब वहां से आएगा, वैसा ही जवाब यहां से भी दिया जाएगा।

तेज प्रताप को हनी ट्रैप में फंसाया, तंत्र-मंत्र किया; अनुष्का यादव के परिवार पर लालू के भतीजे का आरोप

तेज प्रताप को पार्टी और परिवार से निकालने का विरोध करते हुए आकाश ने कई इंटरव्यू में कहा कि तेज प्रताप ही असली लालू हैं और एक बार जो तय कर लेते हैं, उस पर अडिग रहते हैं। उन्होंने कहा कि तेजस्वी ने तेज प्रताप को पार्टी से निकालने की भूल की है, अगर तेज प्रताप बिहार में घूम गए तो तेजस्वी के सीएम बनने का सपना पूरा नहीं हो पाएगा। आकाश ने यह भी कहा है कि अगर तेज प्रताप अपनी बातों से पलटते हैं तो उनसे ज्यादा बेवकूफी उनका परिवार करेगा। परिस्थितियों के हिसाब से वो खुलकर सामने आएंगे और सारे सबूत सामने रख देंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कहां हैं अनुष्का यादव? तेज प्रताप और बहन की शादी के सवाल पर क्या बोले भाई आकाश
ये भी पढ़ें:कौन हैं अनुष्का जिनके भाई आकाश के लिए जगदानंद से भिड़े थे तेज प्रताप; अब करियर…
ये भी पढ़ें:BJP नेता का दावा- तेजप्रताप की तीसरी बीवी भी हैं; मांझी ने भी लिया था सिन्हा नाम
ये भी पढ़ें:भतीजे के जन्म से तेज प्रताप की खामोशी टूटी, तेजस्वी को बधाई देकर क्या बोले
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।