Tejashwi CM face of Grand Alliance formal announcement awaiting RJD Congress will accommodate VIP तेजस्वी ही महागठबंधन का चेहरा, औपचारिक ऐलान का इंतजार; VIP को राजद, कांग्रेस एडजस्ट करेंगे, Bihar Hindi News - Hindustan
More

तेजस्वी ही महागठबंधन का चेहरा, औपचारिक ऐलान का इंतजार; VIP को राजद, कांग्रेस एडजस्ट करेंगे

सूत्रों के अनुसार महागठबंधन के सभी दलों ने तेजस्वी यादव को एक सुर से मुख्यमंत्री का चेहरा मान लिया है। सीएम फेस का औपचारिक ऐलान भी अगले दो-तीन दिनों में हो जाएगा।

Mon, 6 Oct 2025 09:59 AMSudhir Kumar पटना, हिन्दुस्तान ब्यूरो
share
तेजस्वी ही महागठबंधन का चेहरा, औपचारिक ऐलान का इंतजार; VIP को राजद, कांग्रेस एडजस्ट करेंगे

Tejaswi Yadav CM Face: बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन के सीएम फेस तय हो गया है। महागठबंधन विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के चेहरे पर चुनाव में उतरेगा। इसके साथ ही महागठबंधन में सीटों का बंटवारा भी तय हो गया है। सूत्रों के अनुसार इस गठबंधन के सभी दलों ने तेजस्वी यादव को एक सुर से मुख्यमंत्री का चेहरा मान लिया है। दलवार सीटों की संख्या और सीएम फेस का औपचारिक ऐलान भी अगले दो-तीन दिनों में हो जाएगा।

रविवार शाम नेता विपक्ष के सरकारी आवास पर हुई महागठबंधन की समन्वय समिति की बैठक में यह निर्णय हुआ। लगभग तीन घंटे तक चली बैठक में घटक दलों के सभी प्रमुख नेता मौजूद रहे। कमोबेश सभी दलों ने सीटों की संख्या पर भी अपनी सहमति दे दी है। यह तय हुआ कि बड़े दल सीटों के बंटवारे में पिछली बार की तुलना में त्याग करेंगे। खासकर कांग्रेस और राजद अपने हिस्से से वीआईपी की भागीदारी सुनिश्चित करेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महागठबंधन में सीएम फेस पर नहीं है कनफ्यूजन, बोले तेजस्वी-समय पर होगा नाम का ऐलान

माना जा रहा है कि वामदलों को पिछली बार की तुलना में इस बार कुछ सीटें अधिक मिल सकती हैं। हालांकि, बैठक में मौजूद किसी भी नेता ने आधिकारिक रूप से कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। वाम दलों की ओर से अलग अलग प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ज्यादा सीटों की मांग की जा रही थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लालू यादव से मिले अखिलेश; तेजस्वी को बताया महागठबंधन का सबसे बेहतर सीएम फेस

सीएम फेस को लेकर कांग्रेस की ओर से स्थिति स्पष्ट नहीं की जा रही थी। पार्टी के बिहार प्रभारी अल्लावारू इस सवाल को टाल जाते थे। कहते थे कि बिहार की जनता सीएम तय करेगी। राहुल गांधी ने इस सवाल का जवाब नहीं दिया। कई अन्य नेता भी कह रहे थे कि चुनाव के बाद सीएम फेस तय किया जाएगा। इस बीच पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह तेजस्वी यादव को ही सीएम चेहरा बताते थे। लेकिन रविवार को महागठबंधन की बैठक के बाद यह साफ हो गया कि तेजस्वी के चेहरे पर महागठबंधन चुनाव मैदान में उतरेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रशांत किशोर खुद को शाहरुख खान मान रहे और तेजस्वी यादव को अभिषेक बच्चन, कैसे?
ये भी पढ़ें:तेजस्वी यादव IRCTC घोटाले के अभियुक्त, RJD नेता के आरोपों पर बोले नीरज कुमार
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।