Prashant Kishor compares himself with Shah Rukh Khan and Tejashwi Yadav with Abhishek Bachchan know his reasoning प्रशांत किशोर खुद को शाहरुख खान मान रहे और तेजस्वी यादव को अभिषेक बच्चन, कैसे?, Bihar Hindi News - Hindustan
More

प्रशांत किशोर खुद को शाहरुख खान मान रहे और तेजस्वी यादव को अभिषेक बच्चन, कैसे?

जन सुराज पार्टी के नेता प्रशांत किशोर ने विधानसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर अपनी तुलना बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान से जबकि राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव को अभिषेक बच्चन जैसा बताया है।

Thu, 2 Oct 2025 04:54 PMRitesh Verma लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
प्रशांत किशोर खुद को शाहरुख खान मान रहे और तेजस्वी यादव को अभिषेक बच्चन, कैसे?

बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने को लेकर जन सुराज पार्टी (जेएसपी) के नेता प्रशांत किशोर ने खुद की तुलना तो बॉलीवुड कलाकार शाहरुख खान से की लेकिन राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव को अभिषेक बच्चन जैसा बता दिया। बिहार चुनाव से पहले प्रशांत किशोर ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) का नेतृत्व कर रही भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के पांच नेता सम्राट चौधरी, अशोक चौधरी, मंगल पांडेय, दिलीप जायसवाल और संजय जायसवाल के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। प्रशांत लंबे समय से तेजस्वी की शैक्षणिक योग्यता पर सवाल उठाते रहे हैं, जिसका जवाब तेजस्वी यह कहकर देते रहे हैं कि सचिन तेंदुलकर के पास कौन सी डिग्री हैं।

प्रशांत किशोर ने डिजिटल चैनल ‘सिटी पोस्ट लाइव’ से खुद के चुनाव लड़ने और सीट के सवाल पर कहा कि वो यह तय नहीं कर सकते कि वो कहां से लड़ेंगे, पार्टी जहां से कह देगी, चुनाव लड़ लेंगे। उन्होंने इस बात को फिल्मी आयाम देते हुए फिल्म अभिनेता शाहरुख खान और अभिषेक बच्चन का उदाहरण देकर अपनी स्थिति समझाई। हालांकि आम धारणा है कि जन सुराज पार्टी में अंतिम फैसला प्रशांत किशोर ही करते हैं।

सिद्दीकी, फातमी कह दें तो मुसलमान को 40 सीट मिल जाएगी; RJD वालों को उकसाने लगे प्रशांत

प्रशांत किशोर ने कहा- “शाहरुख खान फौजी सीरियल में काम करते थे। थोड़ी सफलता मिली तो बॉम्बे में किसी पिक्चर में काम किया। जो पिक्चर मिली, उसी में काम किए। उसमें सफलता मिल गई तो कहा कि अब अच्छे और बड़े डायरेक्टर के साथ काम करेंगे। उसमें और सफलता मिल गई तो कहा कि अब सिर्फ यश चोपड़ा और करण जौहर के पिक्चर में काम करेंगे। उसमें भी सफलता मिली तो कहा कि अब अपने प्रोडक्शन हाउस में ही काम करेंगे। उसके मुकाबले अभिषेक बच्चन। उन्होंने कहा कि हमारा लॉन्च तब होगा जब जेपी दत्ता बॉर्डर पिक्चर बनाएंगे। वो अमिताभ बच्चन के लड़के हैं, वो अफॉर्ड कर सकते हैं। तेजस्वी यादव जैसे लोग यह तय कर सकते हैं कि वो कहां से चुनाव लड़ें, कब चुनाव लड़ें। हमलोगों के पास ये सुविधा नहीं है। जहां से पार्टी तय करेगी, वहां से लड़ेंगे।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पीके के बाद तेजस्वी जोश में आए; कहा- सबके भ्रष्टाचार की लिस्ट है, खुलासा करेंगे
ये भी पढ़ें:मंगल पांडेय, दिलीप जायसवाल पर जनसुराज अब चुप क्यों? प्रशांत किशोर का जवाब गजब है
ये भी पढ़ें:प्रशांत किशोर के आरोपों पर BJP-JDU खामोश क्यों? नीतीश, मोदी विपक्ष के टारगेट पर
ये भी पढ़ें:प्रशांत किशोर से केस-केस नहीं खेलेंगे अशोक चौधरी? कहा- जनता की अदालत में लड़ेंगे
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।