Tej Pratap was trapped in a honey trap black magic was done Lalu nephew reveals about Anushka Yadav family तेज प्रताप को हनी ट्रैप में फंसाया, तंत्र-मंत्र किया; अनुष्का यादव के परिवार पर लालू के भतीजे का आरोप, Bihar Hindi News - Hindustan
More

तेज प्रताप को हनी ट्रैप में फंसाया, तंत्र-मंत्र किया; अनुष्का यादव के परिवार पर लालू के भतीजे का आरोप

तेज प्रताप- अनुष्का यादव मामले में लालू यादव के भतीजे नागेंद्र राय ने आरोप लगाते हुए कहा कि कहा कि तेज प्रताप को हनी ट्रैप में फंसाया गया है। ये सब सिर्फ पैसा उगाही और राजनीति में अच्छी पोस्ट पाने के लिए साजिश रची गई है। अनुष्का की मां पर तंत्र-मंत्र करने का भी आरोप लगाया है।

Tue, 27 May 2025 07:50 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
तेज प्रताप को हनी ट्रैप में फंसाया, तंत्र-मंत्र किया; अनुष्का यादव के परिवार पर लालू के भतीजे का आरोप

राजद चीफ लालू यादव के बड़े लाल तेज प्रताप यादव की अनुष्का यादव के साथ वायरल हुई फोटो के बाद बिहार की सियासत और लालू परिवार में घमासान मचा है। रिलेशनशिप वाली पोस्ट के बाद लालू यादव ने तेज प्रताप को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया और परिवार से भी बेदखल कर दिया है। लेकिन जिस तरह सोशल मीडिया पर तेज प्रताप और अनुष्का के फोटो-वीडियो वायरल हो रहे हैं। उसके बाद हर कोई ये जानना चाहता है कि आखिर सच्चाई क्या है। अब इस मामले पर लालू यादव के भतीजे नागेंद्र राय ने अनुष्का, उनके भाई और मां पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

एक निजी टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में नागेंद्र राय ने कहा कि तेज प्रताप को हनी ट्रैप में फंसाया गया है। ये सब सिर्फ पैसा उगाही और राजनीति में अच्छी पोस्ट पाने के लिए साजिश रची गई है। ये सभी फोटो और वीडियो अनुष्का यादव के परिवार ने वायरल किए हैं। उन्होंने दावा किया ये एक षड़यंत्र का हिस्सा है। नागेंद्र के मुताबिक, 2018 के आसपास यह सिलसिला शुरू हुआ, जब अनुष्का के भाई आकाश यादव पार्टी में शामिल हुए। उन्होंने तेज प्रताप का विश्वास जीता फिर अपने परिवार को उनके करीब ले गए। फिर तेज प्रताप को हनीट्रैप में फंसा लिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तेज प्रताप की बेदखली से भड़के अनुष्का के भाई आकाश, संघर्ष और लंबी लड़ाई का ऐलान
ये भी पढ़ें:ये मुगल-ए-आजम का दौर नहीं, तेज प्रताप के समर्थन में अनुष्का के भाई आकाश यादव

यही नहीं नागेंद्र राय ने आरोप लगाया कि अनुष्का यादव की मां तंत्र-मंत्र भी जानती है। कई सालों वो तांत्रिकों को पास जाती रही हैं। अनुष्का के भाई आकाश और उनकी मां ने तेज प्रताप को तंत्र-मंत्र और भावनात्मक जाल में फंसाकर उनका इस्तेमाल किया। दुर्गा पूजा के मौके पर तेज प्रताप को बुलाया कर अनुष्का की मां ने तांत्रिक अनुष्ठान किया था। इसके बाद अनुष्का का परिवार लगातार तेज प्रताप के संपर्क में रहा और धीरे-धीरे उन्हें प्यार और विश्वास के जाल में फंसाया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पूरा परिवार ड्रामा कर रहा, तेजप्रताप की पत्नी ऐश्वर्या बोलीं;लालू-राबड़ी पर आरोप
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कहां हैं अनुष्का यादव? तेज प्रताप और बहन की शादी के सवाल पर क्या बोले भाई आकाश

लालू यादव के भतीजे ने कहा कि भले ही तेज प्रताप विधायक हो, लेकिन दिल और दिमाग से मासूम हैं। जिसकी वजह से परिवार में भी टूट पड़ रही है। उन्होने कहा कि तेज प्रताप और अनुष्का का रिश्ता 12 साल का नहीं हो सकता है। अगर अनुष्का प्यार में थीं, तो फिर जब तेज प्रताप की ऐश्वर्या राय से शादी हुई थी, या फिर उसके बाद उन्होने आवाज क्यों नहीं उठाई।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।