Where is Anushka Yadav what brother Akash speak on her marriage with Tej Pratap कहां हैं अनुष्का यादव? तेज प्रताप और बहन की शादी के सवाल पर क्या बोले भाई आकाश, Bihar Hindi News - Hindustan
More

कहां हैं अनुष्का यादव? तेज प्रताप और बहन की शादी के सवाल पर क्या बोले भाई आकाश

Tej Pratap Anushka Yadav Relation: लालू यादव के बेटे तेज प्रताप और अनुष्का यादव के बीच प्रेम कहानी खूब चर्चा में है। इस पर पटना से लेकर दिल्ली तक बवाल मचा हुआ है। इस बीच यह भी सवाल है कि अनुष्का यादव अभी कहां हैं। इसका जवाब उनके भाई आकाश यादव ने दिया है।

Tue, 27 May 2025 07:47 PMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
कहां हैं अनुष्का यादव? तेज प्रताप और बहन की शादी के सवाल पर क्या बोले भाई आकाश

Tej Pratap Anushka Yadav: राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप और अनुष्का यादव के बीच के संबंधों को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। इस बीच अनुष्का के भाई आकाश यादव ने बताया है कि उनकी बहन कहां पर हैं। आकाश ने अपनी बहन और तेज प्रताप की शादी के सवाल पर भी प्रतिक्रिया दी है। इसके साथ ही उन्होंने तेज प्रताप को उनके पिता लालू यादव द्वारा पार्टी और परिवार से बेदखल किए जाने के फैसले को गलत करार दिया है।

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रालोजपा) की छात्र इकाई के राष्ट्रीय अध्यक्ष आकाश यादव ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत में तेज प्रताप और अनुष्का के रिश्ते पर बहुत कुछ कहा। हालांकि, उन्होंने अधिकतर बातें इशारों में कहीं और दोनों की शादी के सवाल को भी सस्पेंस में ही रखा। अनुष्का और तेज प्रताप यादव की शादी हुई या नहीं, इस सवाल पर आकाश ने कहा, "इस बारे में वे दोनों ही बताएंगे तो बेहतर होगा। लड़का और लड़की की बात हो रही है, वे खुद ही बोलेंगे तो ज्यादा अच्छा रहेगी। (अनुष्का) हमारी बहन है तो उसके मान-सम्मान की रक्षा करूंगा। इसलिए उनके बारे में यहां कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता हूं।"

घर पर ही हैं अनुष्का यादव

इस सवाल का जवाब देते हुए भाई आकाश ने कहा, "अनुष्का घर पर ही हैं, हमारे साथ ही हैं। वह मीडिया के सामने नहीं आएंगी। अभी उसका भाई जिंदा है, परिवार जिंदा है। वह लावारिस नहीं है।" बता दें कि आकाश यादव का घर पटना में है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तेज प्रताप की बेदखली से भड़के अनुष्का के भाई आकाश, संघर्ष और लंबी लड़ाई का ऐलान

तेज प्रताप और अनुष्का यादव की सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं तस्वीरों को आकाश यादव ने दुखद बताया। उन्होंने कहा कि वह फोटो पर विश्वास नहीं करते हैं। उनकी बहन का चरित्र हनन किया जा रहा है। जब लड़का-लड़की खुद सामने आकर बताएंगे, तब जाकर वह भरोसा करेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कौन हैं अनुष्का जिनके भाई आकाश के लिए जगदानंद से भिड़े थे तेज प्रताप; अब करियर…

बता दें कि तेज प्रताप यादव के सोशल मीडिया अकाउंट पर दो दिन पहले एक तस्वीर के साथ पोस्ट शेयर हुई थी। इसमें तेज प्रताप ने दावा किया कि यह फोटो अनुष्का यादव की है जिसके साथ वह बीते 12 साल से रिलेशनशिप में हैं। कुछ देर बाद यह पोस्ट डिलीट कर दिया गया और बाद में तेज प्रताप ने उनके अकाउंट हैक होने का दावा करते हुए दूसरा पोस्ट किया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भतीजे के जन्म से तेज प्रताप की खामोशी टूटी, तेजस्वी को बधाई देकर क्या बोले

हालांकि इस प्रकरण की वजह से आरजेडी और खासकर लालू परिवार के अंदर खलबली मच गई। अगले दिन ही लालू ने अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया और उसे परिवार से भी बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:BJP नेता का दावा- तेजप्रताप की तीसरी बीवी भी हैं; मांझी ने भी लिया था सिन्हा नाम

तेज प्रताप यादव को बेदखल किए जाने को अनुष्का के भाई आकाश यादव ने गलत बताया। आकाश पहले आरजेडी में रह चुके हैं और तेज प्रताप के करीबी लोगों में से एक हैं। उन्होंने लालू परिवार से आग्रह है कि यह मुद्दा बढ़ता जा रहा है इस पर अंकुश लगाना चाहिए। बहुत से लोग इसका राजनीतिक लाभ उठा रहे हैं।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।