Lalu done wrong Mama Subhash Yadav in Tej Pratap support know what he said लालू ने गड़बड़ किया है; तेज प्रताप के समर्थन में मामा सुभाष यादव, जानिए क्या बोले, Bihar Hindi News - Hindustan
More

लालू ने गड़बड़ किया है; तेज प्रताप के समर्थन में मामा सुभाष यादव, जानिए क्या बोले

आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव द्वारा बेटे तेज प्रताप को पार्टी और परिवार से निकाले जाने को उनके मामा सुभाष यादव ने गलत बताया। उन्होंने तेज प्रताप को जनता के सामने आकर अनुष्का यादव से रिलेशन पर सबकुछ स्पष्ट करने की सलाह भी दी।

Wed, 28 May 2025 05:13 PMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
लालू ने गड़बड़ किया है; तेज प्रताप के समर्थन में मामा सुभाष यादव, जानिए क्या बोले

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप और अनुष्का की रिलेशनशिप की चर्चा इन दिनों जोरों पर है। इस बीच लालू के साले एवं तेज प्रताप के मामा सुभाष यादव ने भी इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। तेज प्रताप को परिवार और पार्टी (आरजेडी) से बेदखल किए जाने पर सुभाष ने कहा कि लालू यादव ने थोड़ा गड़बड़ किया है। उन्हें जल्दबाजी में यह फैसला नहीं लेना चाहिए था। सुभाष यादव ने अपने भांजे तेज प्रताप को सलाह दी है कि वह सामने आकर सही-सही बात बता दें कि आखिर सच्चाई क्या है।

सुभाष यादव ने लालू परिवार के इस चर्चित घटनाक्रम पर बुधवार को खुलकर बात की। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि यह आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए किया गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं तेज प्रताप और अनुष्का यादव के फोटो को सुभाष ने गलत बताया। उन्होंने कहा कि जब तेज प्रताप ने खुद बता दिया कि वह फोटो गलत है, तो इस पर बात ही नहीं होनी चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:…तेजस्वी चुनाव लड़ने की भी हालत में ना रहें; अनुष्का के भाई आकाश ने दबाव बढ़ाया

मामा सुभाष यादव ने अपने भांजे तेज प्रताप को जल्द से जल्द मीडिया के सामने आकर पूरा मामला स्पष्ट करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि तेज प्रताप को जनता के सामने आकर यह बताना चाहिए कि उनके साथ अन्याय हुआ है, या फिर अच्छा हुआ है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तेज प्रताप यादव हैं कहां, दिल्ली से लेकर पटना तक सवाल, सोशल मीडिया पर भी सन्नाटा

बता दें कि तेज प्रताप यादव ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक लड़की के साथ फोटो पोस्ट किया था। इसका नाम उन्होंने अनु्ष्का यादव बताया और कहा कि वह बीते 12 सालों से इसके साथ रिलेशन में हैं। कुछ देर बाद यह पोस्ट डिलीट कर दिया गया। फिर एक नया पोस्ट सामने आया जिसमें तेज प्रताप ने अपना अकाउंट हैक होने की बात कह दी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कहां हैं अनुष्का यादव? तेज प्रताप और बहन की शादी के सवाल पर क्या बोले भाई आकाश

इस वाकये के अगले दिन लालू ने अपने बेटे तेज प्रताप को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित करने और परिवार से भी अलग करन की घोषणा कर दी। इससे बिहार के सियासी गलियारे में तूफान मच गया। इस सियासी घटनाक्रम के बीच तेज प्रताप और अनुष्का की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने लग गईं। यह भी पता चला कि अनुष्का, तेज प्रताप के करीबी रह चुके आकाश यादव की बहन हैं। आकाश अभी छात्र रालोजपा के अध्यक्ष हैं।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।