Tej Pratap broke his silence after nephew birth congratulates Tejashwi Yadav भतीजे के जन्म से तेज प्रताप की खामोशी टूटी, तेजस्वी को बधाई देकर बोले- बड़े पापा बनना सौभाग्य, Bihar Hindi News - Hindustan
More

भतीजे के जन्म से तेज प्रताप की खामोशी टूटी, तेजस्वी को बधाई देकर बोले- बड़े पापा बनना सौभाग्य

लालू परिवार और आरजेडी से निष्कासित किए गए तेज प्रताप यादव की खामोशी अपने भतीजे के जन्म से टूट गई है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव को बेटा होने पर बधाई दी है।

Tue, 27 May 2025 02:43 PMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
भतीजे के जन्म से तेज प्रताप की खामोशी टूटी, तेजस्वी को बधाई देकर बोले- बड़े पापा बनना सौभाग्य

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव को बेटा होने पर उनके बड़े भाई तेज प्रताप यादव ने बधाई दी है। आरजेडी और लालू परिवार से निकाले जाने के बाद पहली बार भतीजे के जन्म से तेज प्रताप की चुप्पी टूटी है। मंगलवार दोपहर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर तेज प्रताप ने कहा कि उन्हें बड़े पापा बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। छोटे भाई तेजस्वी और उनकी पत्नी राजश्री यादव को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। बता दें कि दो दिन पहले ही आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने तेज प्रताप को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित करने के साथ ही उन्हें परिवार से भी बेदखल कर दिया था। इसके बाद से तेज प्रताप खामोश थे।

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री ने हाल ही में बेटे को जन्म दिया। तेजस्वी दोबारा पिता बने हैं। इससे पहले उनके बेटी हुई थी, जिसका नाम लालू ने कात्यायनी रखा था। घर में नया मेहमान आने के बाद लालू परिवार के लगभग सभी सदस्य अस्पताल में उसे देखने के लिए पहुंचे। इनमें खुद लालू यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी, मीसा भारती समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कात्यायनी जैसा, पापा बेटा हुआ, पोता आपको; तेजस्वी परिवार का वीडियो कॉल सामने आया
ये भी पढ़ें:लालू परिवार में पोता आ गया, तेजस्वी ने बेटे की फोटो दिखाकर कहा, जय हनुमान

हालांकि, तेज प्रताप यादव को अपने नवजात भतीजे से मिलने के मौका नहीं मिल पाया। दरअसल, दो दिन पहले ही राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव ने अपने बड़े बेटे (तेज प्रताप) को पार्टी और परिवार से बेदखल कर दिया था। यह कार्रवाई तेज प्रताप यादव द्वारा अनुष्का नाम की लड़की से रिलेशनशिप में होने की घोषणा वाले एक पोस्ट के बाद हुई थी। हालांकि, वह पोस्ट तेज प्रताप ने डिलीट कर दी थी और बाद में कहा था कि उनका अकाउंट हैक हो गया है।

पार्टी और परिवार से निकाले जाने के बाद तेज प्रताप यादव सार्वजनिक मंचों से दूरी बनाए हुए हैं। वे अभी कहां हैं और किसके साथ हैं, इस बारे में किसी को आधिकारिक तौर पर जानकारी नहीं है। बेदखल होने के बाद पहली बार तेज प्रताप ने सोशल मीडिया पर मंगलवार को पोस्ट किया और भाई तेजस्वी को बेटा होने पर बधाई दी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पापा ने स्टैंड क्लियर कर दिया; भाई तेज प्रताप को RJD से निकालने पर बोलीं मीसा
ये भी पढ़ें:कौन हैं अनुष्का जिनके भाई आकाश के लिए जगदानंद से भिड़े थे तेज प्रताप; अब करियर…
ये भी पढ़ें:तेज प्रताप यादव हैं कहां, दिल्ली से लेकर पटना तक सवाल, सोशल मीडिया पर भी सन्नाटा

इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, “श्री बांके बिहारी जी के असीम कृपा एवं आशीर्वाद से नवजात शिशु के आगमन ( पुत्ररत्न की प्राप्ति ) पर मुझे बड़े पापा बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। छोटे भाई तेजस्वी प्रसाद यादव एवं राजश्री यादव को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। भतीजे को मेरा स्नेहिल आशीर्वाद एवं शुभ प्यार।”

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।