Tej Narayan Banaili College guest Faculty found dead in loudge after talk with wife on video call बिहार में टीएनबी कॉलेज के फैकल्टी की लॉज में संदिग्ध मौत, वीडियो कॉल पर पत्नी से की थी बात, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में टीएनबी कॉलेज के फैकल्टी की लॉज में संदिग्ध मौत, वीडियो कॉल पर पत्नी से की थी बात

लॉज के कमरे में जिस तरह राकेश रंजन का शव पड़ा था उससे कई तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं। घटनास्थल देखकर आशंका जताई जा रही है कि राकेश को उल्टी हुई जिसके बाद छटपटाहट या बेचैनी में वे फर्श पर इधर-उधर हुए हैं। उनके शरीर से लगकर ही उल्टी कमरे में पसरी थी।

Mon, 23 March 2026 06:01 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, वरीय संवाददाता, भागलपुर
share
बिहार में टीएनबी कॉलेज के फैकल्टी की लॉज में संदिग्ध मौत, वीडियो कॉल पर पत्नी से की थी बात

बिहार के भागलपुर में स्थित तेज नारायण बनैली महाविद्यालय (टीएनबी) के गेस्ट फैकल्टी की एक लॉज में मिली लाश से सनसनी फैल गई है। यहां विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के परबत्ती लेन स्थित प्राइवेट लॉज में रहने राकेश रंजन की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। रविवार को दोपहर में राकेश का शव कमरे से बरामद किया गया। विवि पुलिस भी मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम को बुलाकर घटना की जांच कराई गई। राकेश मूल रूप से खरीक के अंभो के रहने वाले थे। पिछले तीन साल से लॉज में कमरा ले रखा था। परिजनों ने बताया कि राकेश रंजन टीएनबी कॉलेज के गेस्ट फैकल्टी थे और खुद भी पढ़ाई करते थे। विशेष अनुमति लेकर रविवार रात शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

शव चौकी के नीचे पड़ा था, कमरे में चारों तरफ उल्टी पसरी थी

राकेश के मोबाइल पर रिंग होने पर उनके कॉल पिक नहीं करने के बाद परिजन परेशान हो गए। रविवार को राकेश के भाई व अन्य परिजन उनकी खोज में पहुंचे। उनका कमरा अंदर से बंद था। लॉज मालिक को जानकारी दी गई। लॉज मालिक विवि थाना पहुंचे। विवि थानेदार अविनाश राउत ने बताया कि वे वहां पहुंचे पर तबतक परिजन कमरे का दरवाजा तोड़ चुके थे। कमरे में चौकी के नीचे राकेश का शव पड़ा था। कमरे में चारों तरफ उल्टी पसरी हुई थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के नालंदा में चाऊमीन लाने गई 15 साल की लड़की से गैंगरेप, 4 लोगों पर आरोप
ये भी पढ़ें:बिहार में अभी बारिश, तेज हवा और गरज का खतरा नहीं टला, कब करवट बदलेगा मौसम

कैसे हुई मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा

लॉज के कमरे में जिस तरह राकेश रंजन का शव पड़ा था उससे कई तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं। घटनास्थल देखकर आशंका जताई जा रही है कि राकेश को उल्टी हुई जिसके बाद छटपटाहट या बेचैनी में वे फर्श पर इधर-उधर हुए हैं। उनके शरीर से लगकर ही उल्टी कमरे में पसरी थी। राकेश की मौत किसी जहरीले पदार्थ के खाने से हुई या कारण कुछ और है, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा। विवि थानेदार अविनाश राउत ने बताया कि परिजन के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण पता चलेगा जिसके बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।

साला मुजफ्फरपुर में दारोगा, पत्नी और बच्ची से रात में की थी बात

राकेश के परिजनों ने बताया कि शनिवार की देर शाम पत्नी और एक मात्र बेटी से वीडियो कॉल पर बात भी की थी। परिजनों का कहना है कि शुक्रवार को ही राकेश आए थे और उसके बाद वापस घर नहीं लौटे थे। वे बाइक से रोजाना गांव से आना-जाना करते थे। मृतक के परिजन ने बताया कि राकेश की शादी दरियापुर के पास छौनिया गांव में हुई थी। राकेश का साला राहुल दारोगा है जो मुजफ्फरपुर में पदस्थापित हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अब दीघा से कोईलवर सिर्फ 30 मिनट में पहुंचेंगे, जेपी गंगा पथ का विस्तार शुरू
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।