people will reach digha to koilwar in 30 minutes Extension of Jp Ganga Path started गुड न्यूज! अब दीघा से कोईलवर सिर्फ 30 मिनट में पहुंचेंगे, जेपी गंगा पथ का विस्तार शुरू, Bihar Hindi News - Hindustan
More

गुड न्यूज! अब दीघा से कोईलवर सिर्फ 30 मिनट में पहुंचेंगे, जेपी गंगा पथ का विस्तार शुरू

JP Ganga Path: यह सड़क दीघा जेपी सेतु से शुरू होकर शेरपुर-बिहटा के रास्ते कोईलवर के नए पुल से जुड़ेगी। यह परियोजना शेरपुर के पास शेरपुर-दिघवारा छह लेन पुल से जुड़ेगी। इससे सारण और वैशाली की कनेक्टिविटी आसान होगी।

Mon, 23 March 2026 06:00 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, कार्यालय संवाददाता, पटना
share
गुड न्यूज! अब दीघा से कोईलवर सिर्फ 30 मिनट में पहुंचेंगे, जेपी गंगा पथ का विस्तार शुरू

जेपी गंगा पथ (JP Ganga Path) का विस्तार शुरू हो गया है। दीघा से कोईलवर तक 36 किमी लंबा फोरलेन बनेगा। इसके बनने से डेढ़ घंटे की दूरी महज 30 मिनट में तय होगी। हैदराबाद की कंपनी विश्व समुद्रा इसे बना रही है। 32 किमी तक सड़क निर्माण के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। पथ निर्माण विभाग के अनुसार यह सड़क 18 किमी एलिवेटेड और बाकी 18 किमी मिट्टी के बांध पर एटग्रेड होगी। इसके निर्माण पर 65 सौ करोड़ रुपए की लागत आएगी। हाइब्रिड एनवीटी मॉडल पर इसका निर्माण होगा। इस तर्ज पर अंतरराष्ट्रीय स्तर के अनुरूप बिहार की यह पहली परियोजना है।

सारण-वैशाली की कनेक्टिविटी आसान होगी

यह सड़क दीघा जेपी सेतु से शुरू होकर शेरपुर-बिहटा के रास्ते कोईलवर के नए पुल से जुड़ेगी। यह परियोजना शेरपुर के पास शेरपुर-दिघवारा छह लेन पुल से जुड़ेगी। इससे सारण और वैशाली की कनेक्टिविटी आसान होगी। इसके बनने से पटना शहर के अंदर जाम की समस्या काफी दूर हो जाएगी। इसके अलावा दानापुर और शाहपुर से सड़क जुड़ेगी। इससे बक्सर-आरा जाने वालों के लिए यह एक सुगम रास्ता हो जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में अभी बारिश, तेज हवा और गरज का खतरा नहीं टला, कब करवट बदलेगा मौसम
ये भी पढ़ें:बिहार में टीएनबी कॉलेज के फैकल्टी की संदिग्ध मौत,अंतिम बार पत्नी से हुई थी बात

अभी लोग पटना से कोईलवर दानापुर से पुराना एनएच पकड़ मनेर या खगौल-दानापुर रोड से बिहटा होते हुए जाते हैं। इन मार्गों पर जाम की भीषण समस्या रहती है। इससे लोगों को डेढ़ से दो घंटे तक कोईलवर पहुंचने में लग जाते हैं। लेकिन इस नई सड़क के बनने से लोग सीधे दीघा से कोईलवर बिना किसी जाम के आधे घंटे में पहुंचेंगे। बिहार में सड़क निर्माण में हाइब्रिड एनवीटी मॉडल इसलिए लागू किया जा रहा है, ताकि तय समय सीमा चार साल में सड़क बनकर तैयार हो जाए। सड़क बनने के बाद अगले 15 साल तक इसका मेंटेनेंस भी उसी निर्माण एजेंसी को करना होगा, जो इसे बना रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के नालंदा में चाऊमीन लाने गई 15 साल की लड़की से गैंगरेप, 4 लोगों पर आरोप
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।