fifteen year girl gang raped in bihar nalanda who went for bring chow mein बिहार के नालंदा में चाऊमीन लाने गई 15 साल की लड़की से गैंगरेप, 4 लोगों पर आरोप, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार के नालंदा में चाऊमीन लाने गई 15 साल की लड़की से गैंगरेप, 4 लोगों पर आरोप

ग्रामीणों की मानें तो 15 वर्षीय एक किशोर गांव के बाहर चाऊमीन लाने गयी थी। वहां से वापस लौटने के दौरान चार बदमाशों ने उसे पकड़ लिया। खलिहान की आड़ में उसके साथ गलत हरकत की। किशोरी ने किसी तरह घर पहुंचकर परिवार के लोगों को घटना की जानकारी दी।

Mon, 23 March 2026 06:01 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, निज संवाददाता, हरनौत, नालंदा
share
बिहार के नालंदा में चाऊमीन लाने गई 15 साल की लड़की से गैंगरेप, 4 लोगों पर आरोप

बिहार के नालंदा जिले में एक नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यहां वेना थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार को नाबालिग के साथ गैंगरेप की घटनाा उजागर होने के बाद से हड़कंप मच गया है। इस मामले में चार युवकों को आरोपी बनाया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस गांव पहुंच गयी। एफएफएल की टीम ने भी घटनास्थल की जांच की है।

ग्रामीणों की मानें तो 15 वर्षीय एक किशोर गांव के बाहर चाऊमीन लाने गयी थी। वहां से वापस लौटने के दौरान चार बदमाशों ने उसे पकड़ लिया। खलिहान की आड़ में उसके साथ गलत हरकत की। किशोरी ने किसी तरह घर पहुंचकर परिवार के लोगों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में अभी बारिश, तेज हवा और गरज का खतरा नहीं टला, कब करवट बदलेगा मौसम
ये भी पढ़ें:बिहार में टीएनबी कॉलेज के फैकल्टी की संदिग्ध मौत,अंतिम बार पत्नी से हुई थी बात

सदर डीएसपी-टू संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी थी। पीड़िता के फर्द ब्यान पर एफआईआर दर्ज की गयी है। जांच के लिए एफएसएल की टीम को बुलाया गया है। आरोपितों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

नवादा में शादी का झांसा देकर रेप

इधर नवादा में शादी का झांसा देकर 20 वर्षीया एक युवती के साथ दुष्कर्म किया गया। घटना 17 मार्च 2026 की बतायी जाती है। मामला पुलिस में आने पर आरोपित को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपित युवती का दूर का रिश्तेदार बताया जाता है। युवती का आरोप है कि आरोपित युवक ने उसे 17 मार्च को हिसुआ बुलाया और स्टेशन से उसे ट्रेन से लेकर जबरन गयाजी चला आया। जहां एक साथी के कमरे में ले जाकर उसे शादी का प्रलोभन दिया और उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपित ने उसे जान से मार देने की धमकी दी। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। वहां से अगले दिन उसे लेकर नवादा आया।

जहां एक अन्य साथी के कमरे पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसी रात उसे लेकर जाकर गांव के बाहर छोड़ दिया और घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मार देने की धमकी देकर वहां से निकल गया। युवती द्वारा उसके माता-पिता को घटना की पूरी जानकारी दी गयी। जिसके बाद परिजनों ने आरोपित युवक से शादी की बात की। परंतु उसने शादी से इनकार कर दिया और गाली-गलौज देकर उन्हें धमकी दी।

प्राथमिकी दर्ज,मेडिकल जांच करायी गयी

पीड़िता घटना के बाद अपने माता-पिता व भाभी के साथ महिला थाने पहुंची और मामले की शिकायत दर्ज करायी। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाने में 21 मार्च को प्राथमिकी दर्ज करायी गयी। प्राथमिकी में रजौली थाना क्षेत्र के अंधरबारी गांव के मनोज चौधरी के बेटे मनीष कुमार को आरोपित किया गया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित को छापेमारी कर देर रात उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। महिला थानाध्यक्ष रीना कुमारी की देखरेख में पीड़िता की सदर अस्पताल में मेडिकल जांच करायी गयी। वहीं 22 मार्च को पीड़िता को कोर्ट भेजा गया है। जहां कोर्ट में मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान कराने की प्रक्रिया की जा रही है। इधर, पुलिस आरोपित को जेल भेजने की तैयारी कर रही है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।