chandan mishra murder conspiracy created at nishu khan police bringing tauseef badshah to patna from west bengal निशु खान के घर चंदन के मर्डर की रची साजिश, तौसीफ समेत 4 को बंगाल से पकड़ पटना ला रही पुलिस, Bihar Hindi News - Hindustan
More

निशु खान के घर चंदन के मर्डर की रची साजिश, तौसीफ समेत 4 को बंगाल से पकड़ पटना ला रही पुलिस

पटना के पारस अस्पताल में गैंगस्टर चंदन मिश्रा की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपित तौसीफ उर्फ बादशाह सहित 4 के गिरफ्तारी की पुष्टि कर दी है। पुलिस ने बताया है कि निशु खान के घर पर हत्या की साजिश रची गई थी।

Sun, 20 July 2025 12:14 PMNishant Nandan हिन्दुस्तान टीम, पटना
share
निशु खान के घर चंदन के मर्डर की रची साजिश, तौसीफ समेत 4 को बंगाल से पकड़ पटना ला रही पुलिस

पटना के चर्चित चंदन मिश्रा हत्याकांड में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने बताया है कि कुख्यात गैंगस्टर चंदन मिश्रा की हत्या की साजिश निशु खान के घर पर रची गई थी। पुलिस ने इस मामले के आरोपी तौसीफ उर्फ बादशाह को पकड़ने की बात कही है और वो तौसीफ समेत 4 लोगों को पश्चिम बंगाल से पकड़कर पटना ला रही है ताकि उनसे पूछताछ की जा सके।

पारस अस्पताल में गैंगस्टर चंदन मिश्रा हत्याकांड में बिहार पुलिस ने बयान जारी कर मुख्य आरोपी तौसिफ उर्फ बादशाह सहित चार आरोपियों के गिरफ्तारी की पुष्टि की है। सोशल मीडिया कोषांग के माध्यम से बिहार पुलिस ने बताया कि कोलकाता पुलिस और कोलकाता एसटीएफ के सहयोग से मुख्य आरोपी तौसिर्फ उर्फ बादशाह को कोलकाता से हिरासत में लिया गया है। साथ ही निशु खान सहित अन्य दो को भी हिरासत में लिया गया है।

पुलिस के मुताबिक 17 जुलााई को हुई इस घटना की साजिश निशु खान के आवास पर रची गई थी, जबकि घटना को अंजाम मुख्य रूप से तौसिफ उर्फ बादशाह के द्वारा दिया गया। बिहार पुलिस ने बताया है कि घटना को लेकर अन्य संदिग्धों से भी पूछताछ जारी है। हिरासत में लिए गये सभी अभियुक्तों को विधि सम्मत प्रक्रिया के तहत पटना लाने की कार्रवाई की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चंदन हत्याकांड में अब सफेदपोश की एंट्री, 14 कट्ठा जमीन के लिए मर्डर से जुड़े तार

इससे पहले यह खबर आई थी कि कोलकाता के एक फ्लैट से इन सभी को गिरफ्तार किया गया है। यह भी जानकारी सामने आई थी कि पकड़े गए लोगों में एक महिला भी शामिल थी। इस मामले में पुलिस हिरासत में लेकर अन्य से पूछताछ कर रही है।

आपको बता दें कि तौसीफ उर्फ बादशाह वहीं शख्स है जिसने पारस अस्पताल गोलीकांड में मुख्य भूमिका निभाते हुए शूटरों को लीड किया था। पारस अस्पताल में हुए शूटआउट का जो वीडियो सामने आया था उसमें तौसीफ उर्फ बादशाह सबसे आगे बिना टोपी के नजर आया था। इतना ही नहीं बेखौफ तौसीफ इस वीडियो में आराम से अस्पताल के अंदर दाखिल कर होकर गोलियां बरसाने के बाद बेहद ही आराम से बाहर जाता भी नजर आया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चंदन मिश्रा हत्याकांड: पकड़े गए शूटरों में तौसीफ और एक महिला भी,CDR देखेगी पुलिस
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।