stone pelting on danapur police when they went for raid in kamla nehru nagar पटना में छापा मारने गई पुलिस को पत्थर से खूब मारा, महिला दारोगा समेत 5 पुलिसवाले जख्मी, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पटना में छापा मारने गई पुलिस को पत्थर से खूब मारा, महिला दारोगा समेत 5 पुलिसवाले जख्मी

पुलिस संदिग्ध की जांच करने के लिए घर का दरवाजा खुलवा रही थी उसी दौरान पुलिस पर पथराव कर दिया गया। आरोप है कि रिया पासवान ने घर की जांच नहीं करने दी और पुलिस से उलझ गई। वह मारपीट करने लगी और कुछ लोगों के साथ पुलिस पर पथराव कर दिया।

Thu, 31 July 2025 07:15 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, पटना
share
पटना में छापा मारने गई पुलिस को पत्थर से खूब मारा, महिला दारोगा समेत 5 पुलिसवाले जख्मी

अब पटना में पुलिसवालों को पत्थर फेंक-फेंक कर मारा गया है। दरअसल पटना के कमला नेहरू नगर में मंगलवार देर रात छापेमारी करने आई दानापुर पुलिस पर असामाजिक तत्वों ने पथराव कर दिया। इसमें दारोगा समेत पांच पुलिस कर्मी जख्मी हो गए। सभी का न्यू गार्डिनर रोड अस्पताल में इलाज कराया गया। इस मामले में एक महिला समेत आधा दर्जन लोगों पर कोतवाली थाने में केस दर्ज कराया गया है। खगौल के द्वारिकापुरी निवासी राम लड्डू कुमार चार जुलाई से गायब है। उसकी पत्नी नीतू देवी ने अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू की तो एक संदिग्ध व्यक्ति का मोबाइल लोकेशन कमला नेहरू नगर स्थित रिया पासवान के घर में मिला। इसके बाद दानापुर दारोगा ब्रजेश कुमार टीम के साथ कोतवाली पुलिस को लेकर रिया पासवान के घर पहुंच गए।

पुलिस संदिग्ध की जांच करने के लिए घर का दरवाजा खुलवा रही थी उसी दौरान पुलिस पर पथराव कर दिया गया। आरोप है कि रिया पासवान ने घर की जांच नहीं करने दी और पुलिस से उलझ गई। वह मारपीट करने लगी और कुछ लोगों के साथ पुलिस पर पथराव कर दिया। इसमें महिला दारोगा समेत पांच पुलिस कर्मी जख्मी हो गए। सूचना पर कोतवाली थानेदार राजन कुमार पहुंचे और घायल पुलिस कर्मियों को अस्पताल ले गए। जख्मी दारोगा ब्रजेश कुमार के बयान पर रिया पासवान सहित आधा दर्जन लोगों के खिलाफ कोतवाली थाना में केस दर्ज किया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मुझे बेऊर जेल में रखें मीलॉर्ड.., RJD विधायक रीतलाल यादव की कोर्ट से गुहार
ये भी पढ़ें:पटना के होटल में नाबालिग लड़की से गैंगरेप, चाइल्ड पोर्नोग्राफी का होगा केस

आरोपित महिला पर पहले से प्राथमिकी

थानेदार राजन कुमार ने बताया कि वह महिला शुरू से ही विवादित है। उस पर पहले से कई केस हैं। पटना जंक्शन पर महिला टीटी से मारपीट की थी। जिसमें उसके खिलाफ रेल थाने में भी केस दर्ज है। उसमें चार्जशीट भी हो चुकी है। इस मामले में आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना पुलिस लाइन में मिली सिपाही की लाश, पारिवारिक विवाद में सुसाइड की आशंका
ये भी पढ़ें:बिहार में कब तक होगी बारिश, आज 11 जिलों में बरसेंगे बदरा;पटना मे मौसम कैसा रहेगा
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।