Constable dead body found in patna police line पटना पुलिस लाइन में फंदे से लटकी मिली सिपाही की लाश, पारिवारिक विवाद में सुसाइड की आशंका, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पटना पुलिस लाइन में फंदे से लटकी मिली सिपाही की लाश, पारिवारिक विवाद में सुसाइड की आशंका

पुलिस ने बताया कि साल 2004 से वो यहां रह रहे थे। अशोक सिंह का पूरा परिवार उनके साथ रहता था। चालक सिपाही अशोक कुमार सिंह के बड़े बेटे अजीत सिंह का कहना है कि दो दिन पहले ही उनकी मां अपने घर चली गई थी। पुलिस ने बताया कि संभव है कि अशोक सिंह ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है।

Thu, 31 July 2025 05:52 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान टीम
share
पटना पुलिस लाइन में फंदे से लटकी मिली सिपाही की लाश, पारिवारिक विवाद में सुसाइड की आशंका

पटना पुलिस लाइन में एक सिपाही की लाश मिलने से सनसन फैल गई है। सिपाही का नाम अशोक कुमार सिंह बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, वो एक चालक सिपाही था। यह बात भी सामने आ रही है कि चालक सिपाही अशोक कुमार ने पारिवारिक विवाद में आत्मत्या की है। सिपाही अशोक कुमार साल 2004 से पुलिस लाइन में रह रहा था। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।

चालक सिपाही अशोक कुमार की मौत के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-01, विधि व्यवस्था कृष्ण मुरारी प्रसाद ने इस घटना को लेकर जानकारी दी है। पुलिस अफसर ने बताया कि पटना पुलिस लाइन में सिपाही अशोक कुमार की फांसी लगने से मौत को लेकर जानकारी आई। जिसके बाद उन्होंने मौके का दौरा किया है। पुलिस ने बताया कि उनके बड़े बेटे अजीत कुमार सिंह जिनकी उम्र करीब 25 साल है वो उनके साथ रह रहे थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मुझे बेऊर जेल में रखें मीलॉर्ड.., RJD विधायक रीतलाल यादव की कोर्ट से गुहार
ये भी पढ़ें:बिहार में कब तक होगी बारिश, आज 11 जिलों में बरसेंगे बदरा;पटना मे मौसम कैसा रहेगा

पुलिस ने बताया कि साल 2004 से वो यहां रह रहे थे। अशोक सिंह का पूरा परिवार उनके साथ रहता था। चालक सिपाही अशोक कुमार सिंह के बड़े बेटे अजीत सिंह का कहना है कि दो दिन पहले ही उनकी मां अपने घर चली गई थी। पुलिस ने बताया कि संभव है कि अशोक सिंह ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है।

पुलिस ने बताया कि हालांकि, इस बिंदू पर अभी जांच चल रही है। एफएसएल की टीम को बुलाया गया था। पुलिस ने बताया कि अशोक सिंह के बड़े बेटे अजीत कुमार सिंह के एक साल पहले ही शादी हुई थी। उनके छोटे बेटे रंजीत कुमार सिंह ने लव मैरेज किया है। हालांकि, अशोक सिंह इस प्रेम विवाह के लिए राजी नहीं थे। पुलिस ने कहा कि शुरुआती जांच में पारिवारिक कलह की वजह से आत्महत्या करने की बात सामने आ रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:डीएसपी की गोली से मौत की CBI करेगी जांच, कोर्ट ने कहा - पुलिस सच्चाई का पता…
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।