RJD mla ritlal yadav appeal court to keep him in beur jai instead of bhagapur jail मुझे बेऊर जेल में रखें मीलॉर्ड.., RJD विधायक रीतलाल यादव की कोर्ट से गुहार; डकैती की साजिश का है आरोप, Bihar Hindi News - Hindustan
More

मुझे बेऊर जेल में रखें मीलॉर्ड.., RJD विधायक रीतलाल यादव की कोर्ट से गुहार; डकैती की साजिश का है आरोप

विधायक की ओर से एक आवेदन दाखिल किया गया है,जिसमें भागलपुर जेल में न रखकर बेऊर जेल में रखने की गुहार लगायी गई है। विशेष अदालत में विधायक रीतलाल यादव के खिलाफ धनशोधन निवारण अधिनियम के तहत एक मामला चल रहा है।

Thu, 31 July 2025 06:19 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, पटना
share
मुझे बेऊर जेल में रखें मीलॉर्ड.., RJD विधायक रीतलाल यादव की कोर्ट से गुहार; डकैती की साजिश का है आरोप

दो मामलों के आरोपित राजद विधायक रीतलाल यादव को भागलपुर जेल से लाकर कड़ी सुरक्षा में जेल प्रशासन ने बुधवार को पटना सिविल कोर्ट स्थित एमपी-एमएलए की विशेष अदालत में पेश किया। जेल प्रशासन ने आरोपित राजद विधायक रीतलाल यादव को दो मामलों में पेश किया। विशेष अदालत ने दोनों ही मामलो में पेशी के बाद वापस फिर जेल भेज दिया।

विधायक की ओर से एक आवेदन दाखिल किया गया है,जिसमें भागलपुर जेल में न रखकर बेऊर जेल में रखने की गुहार लगायी गई है। विशेष अदालत में विधायक रीतलाल यादव के खिलाफ धनशोधन निवारण अधिनियम के तहत एक मामला चल रहा है। इस मामले में पिछले 2023 से बहस व सुनवाई पर चल रहा है। ईडी ने विधायक रीतलाल के खिलाफ वर्ष 2018 में धनशोधन निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया था और चार्जशीट दायर किया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में कब तक होगी बारिश, आज 11 जिलों में बरसेंगे बदरा;पटना मे मौसम कैसा रहेगा

दूसरा आपराधिक मामला एमपी-एमएलए की विशेष अदालत में डकैती की साजिश और आर्म्स एक्ट के तहत चल रहा है। यह मामला अभियोजन साक्ष्य पर चल रहा है। यह आपराधिक मामला खगौल थाना में वर्ष 2010 में दानापुर के विधायक रीतलाल यादव के खिलाफ दर्ज किया गया था। पुलिस ने विधायक समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर की थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना पुलिस लाइन में मिली सिपाही की लाश, पारिवारिक विवाद में सुसाइड की आशंका
ये भी पढ़ें:डीएसपी की गोली से मौत की CBI करेगी जांच, कोर्ट ने कहा - पुलिस सच्चाई का पता…
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।