STF seized 700 liters poisonous spirit ready to prepare 3000 liters liquor in Motihari Bihar मोतिहारी शराब कांड: 3 हजार लीटर दारू बनाने की 700 लीटर स्प्रिट थी जानलेवा, निकल जाती तो हजारों मरते, Bihar Hindi News - Hindustan
More

मोतिहारी शराब कांड: 3 हजार लीटर दारू बनाने की 700 लीटर स्प्रिट थी जानलेवा, निकल जाती तो हजारों मरते

एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि पिपरा कोठी से बरामद 700 लीटर स्प्रिट की केमिकल एग्जामिनेशन में मेथनॉल पाई गई है। जब्त स्प्रिट की इसी खेप का कुछ हिस्सा तुरकौलिया के परसौना व बालगंगा में शराब तस्करों को भेजा गया था। पुलिस ने समय रहते इसे जब्त कर लिया नहीं तो हजारों लोग मर जाते

Sat, 4 April 2026 08:21 AMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
मोतिहारी शराब कांड:  3 हजार लीटर दारू बनाने की 700 लीटर स्प्रिट थी  जानलेवा, निकल जाती तो हजारों मरते

Bihar Hooch Tragedy: बिहार के मोतीहारी में जहरीली शराब पीने से अब तक पांच की मौत हो चुकी है। मामले में चल रही छापेमारी के दौरान पीपराकोठी से बरामद 700 लीटर स्प्रिट जहरीली पाई गई। स्प्रिट बरामद होने के बाद परीक्षण के लिए नमूना भेजा गया था, जिसकी जांच रिपोर्ट में शुद्ध मेथनॉल पाई गई है। तस्कर राजा कुमार को गिरफ्तार किया गया था। वह अपने घर के सामने खेत के नाले में 27 जरकीन स्प्रीट छुपाकर रखा था। प्रत्येक जरकीन में 26-26 लीटर स्प्रीट रखी गयी थी। तस्कर इससे तीन हजार लीटर से अधिक शराब बना सकते थे।

एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि पिपरा कोठी के सलेमपुर से बरामद 700 लीटर जब्त स्प्रिट की केमिकल एग्जामिनेशन रिपोर्ट आई है, जिसमें मेथनॉल पाई गई है। जब्त स्प्रिट की इसी खेप का कुछ हिस्सा तुरकौलिया के परसौना व बालगंगा में शराब तस्करों को भेजा गया था। पुलिस ने समय रहते इसे जब्त कर लिया, अन्यथा पूरी खेप की सप्लाई हो जाती तो हजारों लोगों की जान जा सकती थी। एसपी ने कहा कि एसआईटी ने बहादुरी का काम किया है। एसआईटी में शामिल पुलिस कर्मियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मोतिहारी शराब कांड पर तेजस्वी का हमला: ‘कमाऊ पूत’ बनी शराबबंदी, मौत का खेल जारी

कार्रवाई तेज

जहरीले पदार्थ से मौत और बीमार लोगों के इलाज के बीच पुलिस ने शराब तस्करों पर कार्रवाई तेज कर दी है। एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि पीपराकोठी के शराब माफिया कन्हैया और राजा ने स्प्रिट मंगवाया था और परसौना के खलीफा तथा सुनील शाह को बेचा था। इन दोनों ने नागा राय और जम्मू बैठा को आगे सप्लाई किया था। नागा राय ने परसौना क्षेत्र में वितरित किया, जबकि जम्मू बैठा ने बालगंगा क्षेत्र में वितरण किया। राजा, जम्मू बैठा और नागा राय को गिरफ्तार किया जा चुका है।

उमाशंकर निलंबित व संपत को तुरकौलिया थाना का जिम्मा

तुरकौलिया थाना का नया थानाध्यक्ष सम्पत कुमार को बनाया गया है। एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि बेहत्तर पुलिसिंग, प्रशासनिक सुगमता, बेहतर कार्यकुशलता के आधार पर सम्पत कुमार सिंह को तुरकौलिया थाना का थानाध्यक्ष बनाया गया है। इसके पूर्व सम्पत कुमार मुफस्सिल थाना में पदस्थापित थे। वही थानेदार उमाशंकर मांझी को एसपी ने क्षेत्र में जहरीला पदार्थ पीने से मौत मामले में शिथिलता को लेकर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। वही चौकीदार भरत राय को गिरफ्तार कर लिया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मोतिहारी शराब कांड में बड़ा ऐक्शन, 4 मौत पर थानेदार निलंबित; चौकीदार गिरफ्तार

शहर के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र में चंदू कुमार की संदेहास्पद स्थिति में मौत व अन्य लोगों के जहरीला पदार्थ के सेवन की सूचना पर पुलिस चौकन्नी हो गई। गुरुवार को रघुनाथपुर व तुरकौलिया थाना क्षेत्र के सभी संदिग्ध ठिकानों पर पुलिस व उत्पाद विभाग की टीम छापेमारी में जुट गई। इस दौरान कई शराब तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया। लेकिन कई जगहों पर तस्कर जहरीला पदार्थ बेचते रहे। एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि मुख्य अभियुक्त नागा राय, चौकीदार भरत राय का रिश्तेदार हैं। दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली से बिहार आई नाबालिग लड़की को बंधक बना गैंगरेप, मोतिहारी में बड़ा कांड

सदर अस्पताल पुलिस छावनी में रहा तब्दील

जहरीली शराब के सेवन से जिले के तुरकौलिया व रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के एक के बाद एक लोग बीमार होने लगे। गुरुवार की रात से लेकर शुक्रवार के दोपहर तक बीमार लोग सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती होने पहुंचने लगे। लगातार बीमार लोगों के आने की सूचना पर शुक्रवार दिनभर पुलिस पदाधिकारियों का सदर अस्पताल में आने का सिलसिला जारी रहा। सदर अस्पताल में भर्ती बीमार लोगों से पूछताछ करने के लिए सदर-1 डीएसपी दिलीप कुमार, साइबर डीएसपी अभिनव परासर, प्रशिक्षु डीएसपी प्रियंका कुमारी, नगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन सहित अन्य अधिकारी पहुंचे थे। वहीं सदर अस्पताल में नगर थानाध्यक्ष सहित अन्य अधिकारी कैंप कर रहे हैं।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।