tejashwi yadav has launched an attack on the nitish government over the motihari spurious liquor tragedy मोतिहारी शराब कांड पर तेजस्वी का हमला: ‘कमाऊ पूत’ बनी शराबबंदी, मौत का खेल जारी, Bihar Hindi News - Hindustan
More

मोतिहारी शराब कांड पर तेजस्वी का हमला: ‘कमाऊ पूत’ बनी शराबबंदी, मौत का खेल जारी

मोतिहारी जहरीली शराब कांड को लेकर तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने शराबबंदी को 'कमाऊ पूत' बताते हुए कहा कि सरकार और माफिया की मिलीभगत से अब तक 1300 लोग जान गंवा चुके हैं। तेजस्वी ने आरोप लगाया कि होम डिलीवरी और पुलिस की शह ने इस कानून को मजाक बना दिया है।

Fri, 3 April 2026 04:14 PMJayendra Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
मोतिहारी शराब कांड पर तेजस्वी का हमला: ‘कमाऊ पूत’ बनी शराबबंदी, मौत का खेल जारी

Bihar News: मोतिहारी में जहरीली शराब से हुई मौतों ने एक बार फिर बिहार की सियासत में उबाल ला दिया है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इस घटना को लेकर नीतीश सरकार और एनडीए गठबंधन पर तीखा हमला बोला है। तेजस्वी ने साफ शब्दों में कहा कि बिहार में शराबबंदी कानून पूरी तरह फेल हो चुका है और यह अब भ्रष्ट अधिकारियों व शराब माफियाओं के लिए 'कमाऊ पूत' बन गया है।

मौतों पर तेजस्वी ने जताया दुख

तेजस्वी यादव ने मोतिहारी की घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि 4 लोगों की मौत और 6 लोगों की आंखों की रोशनी जाना कोई मामूली बात नहीं है। उन्होंने सरकारी आंकड़ों का हवाला देते हुए दावा किया कि शराबबंदी लागू होने के बाद से अब तक बिहार में 1300 से अधिक लोग जहरीली शराब की भेंट चढ़ चुके हैं। तेजस्वी ने तंज कसते हुए कहा कि यह तो सिर्फ सरकारी आंकड़ा है, असलियत में मरने वालों की संख्या इससे कहीं ज्यादा है।

पुलिस की मिलीभगत और होम डिलीवरी का आरोप

पूर्व उपमुख्यमंत्री ने सरकार को घेरते हुए आरोप लगाया कि आज बिहार में पुलिस की मिलीभगत से घर-घर शराब की होम डिलीवरी हो रही है। उन्होंने कहा, “सत्ताधारी भाजपा-जदयू के नेताओं और भ्रष्ट अफसरों के संरक्षण में शराब माफिया फल-फूल रहे हैं। सरकार की नाक के नीचे जहरीली शराब बन रही है और बेची जा रही है, जिसकी कीमत गरीब जनता अपनी जान देकर चुका रही है।”तेजस्वी ने कहा कि जिस नेक मकसद से शराबबंदी कानून लाया गया था, वह रास्ता पूरी तरह भटक चुका है। अब यह कानून सिर्फ गरीबों को जेल भेजने और रसूखदारों की जेब भरने का जरिया बनकर रह गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी पंचायत चुनाव से पहले सपा जाएगी गांव-गांव, जानें क्या है अखिलेश का नया दांव
ये भी पढ़ें:US से 400 टॉमहॉक मिसाइलें खरीदने वाला था यह देश, ईरान युद्ध के चलते लटका मामला
ये भी पढ़ें:पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगी आग, कई देश झुलसे, भारत पर क्यों नहीं आई कोई आंच
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।