Major action in Motihari liquor death thanedar SHO suspended after 4 deaths 12 arrested including chaukidar मोतिहारी शराब कांड में बड़ा ऐक्शन, 4 मौत के बाद थानेदार निलंबित; चौकीदार समेत 12 गिरफ्तार, Bihar Hindi News - Hindustan
More

मोतिहारी शराब कांड में बड़ा ऐक्शन, 4 मौत के बाद थानेदार निलंबित; चौकीदार समेत 12 गिरफ्तार

मोतिहारी शराब कांड में मृतकों की संख्या 4 हो गई है। इसके बाद प्रशासन ने कड़ा ऐक्शन लिया है। तुरकौलिया के थानेदार उमाशंकर मांझी को सस्पेंड कर दिया गया है तो परसौना के चौकीदार भरत राय को गिरफ्तार किया गया है।

Fri, 3 April 2026 12:44 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
मोतिहारी शराब कांड में बड़ा ऐक्शन, 4 मौत के बाद थानेदार निलंबित; चौकीदार समेत 12  गिरफ्तार

Motihari Hooch Tragedy: शराबबंदी वाले बिहार के मोतिहारी में तुरकौलिया शराब कांड में मौत का सिलसिला जारी है। आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। बीती रात से अबतक तीन बीमार लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ मृतकों की संख्या चार हो गई है। इसके बाद प्रशासन ने कड़ा ऐक्शन लिया है। तुरकौलिया के थानेदार उमाशंकर मांझी को सस्पेंड कर दिया गया है तो परसौना के चौकीदार भरत राय को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मृतक प्रमोद यादव के भाई विनोद यादव की शिकायत पर धंधेबाज नागा राय को भी पकड़ लिया है। इलाके में छापेमारी जारी है। लगातार बढ़ रहे मौत के आंकड़े से इलाके में हड़कंप मचा है। बताया जा रहा है कि कई लोग शराब पीकर बीमार हैं जो कार्रवाई के डर से बता नहीं रहे हैं। प्रशासन की टीम उन्हें जानकारी देने की अपील कर रही ताकि उनकी जान बचाई जा सके।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मोतिहारी में जहरीली शराब का कहर? अब तक 4 की मौत; परिजनों को झुठला रही पुलिस

शुक्रवार को दो लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई। इनमें तुरकौलिया परसौना दलित बस्ती के परीक्षण मांझी(45) की मौत सदर अस्पताल में व रघुनाथपुर के हल्दिया निवासी हीरालाल भगत की मौत शहर के एक निजी नर्सिंग होम में हो गई। जबकि बीती रात एक युवक की निजी क्लिनिक में मौत हो गई थी। मृत युवक तुरकौलिया थाने के शंकर सरैया परसौना गांव का प्रमोद यादव(32) था।वह दूध का कारोबार करता था। उसके परिजन ने जहरीली शराब पीने से मौत होने की बात कही है।

शव का देर रात पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंपा गया।इसके पूर्व तुरकौलिया जयसिंहपुर फुलवार निवासी ई रिक्शा चालक चंदू कुमार(22) की भी मौत हुई थी। अभी कुल सात लोगों का अलग अलग जगहों पर इलाज चल रहा है। जिसमें तीन रेफर किए गए हैं। वहीं सात लोग इलाज कराकर घर लौट गए हैं। मामले में एसपी स्वर्ण प्रभात ने तुरकौलिया थाने के एसएचओ उमाशंकर मांझी को निलंबित कर दिया है। वहीं परसौना के चौकीदार भरत राय को गिरफ्तार कर लिया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भागलपुर में गंगा जहरीली? नेपाल, कोरिया के रिसर्च में डराने वाली रिपोर्ट

सदर डीएसपी दिलीप कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया सभी के शराब सेवन की बात सामने आई है। मामले में शराब बिक्री में शामिल मुख्य आरोपी नागा राय सहित करीब बारह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। अभी कई लोगों को चिह्नित किया जा चुका है। उनकी तलाश की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के छपरा में जहरीली शराब से ही 5 लोग मरे, जांच में पुष्टि; अब तक 6 गिरफ्तार

इस बीच रघुनाथपुर थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। मृतक प्रमोद यादव के भाई विनोद यादव ने अपने भाई की जहरीली शराब पिलाकर हत्या का आरोप लगाया है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।