gopal khemka murder mastermind ashok shah give three lakh rs supari गोपाल खेमका के नाम से दी गई साढ़े तीन लाख की सुपारी, मास्टरमाइंड अशोक साह भी पकड़ाया, Bihar Hindi News - Hindustan
More

गोपाल खेमका के नाम से दी गई साढ़े तीन लाख की सुपारी, मास्टरमाइंड अशोक साह भी पकड़ाया

पुलिस ने शूटर के पास से तीन लाख नकद रुपये, घटना में इस्तेमाल किये गये पिस्टल, स्कूटी व कपड़े बरामद किये हैं। इधर, गिरफ्तारी के बाद सीसीटीवी कैमरे से शूटर के चेहरे का मिलान कराया गया तो वह उमेश निकला।

Tue, 8 July 2025 02:48 PMNishant Nandan हिन्दुस्तान, मुख्य संवाददाता, पटना
share
गोपाल खेमका के नाम से दी गई साढ़े तीन लाख की सुपारी, मास्टरमाइंड अशोक साह भी पकड़ाया

पटना के बड़े कारोबारी गोपाल खेमका की हत्या साढ़े तीन लाख रुपये सुपारी देकर कराई गई थी। पटना पुलिस की विशेष टीम ने सोमवार को शूटर उमेश यादव, मास्टरमाइंड अशोक साह और राजा को गिरफ्तार कर लिया। उमेश की गिरफ्तारी पटना सिटी के मालसलामी इलाके से हुई। पुलिस के मुताबिक, जांच में पता चला कि बिल्डर और सरिया कारोबारी अशोक साह ने उमेश को हत्या की सुपारी दी थी।

रेंज आईजी जितेंद्र राणा, एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा, सिटी एसपी मध्य दीक्षा सहित अन्य पुलिस अधिकारी पिछले दो दिनों से पटना सिटी इलाके में कैंप कर रहे थे। पुलिस ने शूटर के पास से तीन लाख नकद रुपये, घटना में इस्तेमाल किये गये पिस्टल, स्कूटी व कपड़े बरामद किये हैं। इधर, गिरफ्तारी के बाद सीसीटीवी कैमरे से शूटर के चेहरे का मिलान कराया गया तो वह उमेश निकला।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गोपाल खेमका घर से कब निकलते हैं, किस गाड़ी में चलते हैं; एक हफ्ते तक हुई रेकी
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गोपाल खेमका का हत्यारा गिरफ्तार, घर के गेट पर सुपारी किलर ने मारी थी गोली

सूत्रों की मानें तो गोपाल खेमका को जानने एक व्यवसायी ने ही इस घटना की साजिश रची थी। सूत्र बताते हैं कि पुलिस इसका भी पता लगा चुकी है। उसी सिलसिले में उदयगिरी अपार्टमेंट में छापेमारी की गई। शूटर को गिरफ्तार करने के बाद सोमवार की देर रात तक रेंज आईजी जितेंद्र राणा, एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा के साथ एसआईटी में शामिल पुलिसकर्मी पटना सिटी इलाके में मौजूद थे। वहीं पर शूटर से पूछताछ की जा रही थी। घटना में उसके साथ कौन-कौन था, इसका पता भी पुलिस लगा रही थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गोपाल खेमका के परिवार की बात DGP ने काटी, कहा- हत्या के 45 मिनट बाद सूचना मिली
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।