गोपाल खेमका घर से कब निकलते हैं, किस गाड़ी में चलते हैं; मर्डर से पहले एक हफ्ते तक हुई रेकी
यहां तक कि कारोबारी गोपाल खेमका किस गाड़ी से ज्यादातर चलते हैं, इसका भी पता शूटर को था। पूरी प्लानिंग करने के बाद शूटर ने तय किया कि कारोबारी की हत्या कब और कहां करनी है। इस सनसनीखेज मर्डर केस में पुलिस को अब लाइनर की तलाश है।

Gopal Khemka Murder Case: पटना के चर्चित व्यापारी गोपाल खेमका के शूटर के शिकंजे में आने के बाद कई तरह के खुलासे हो रहे हैं। अब यह बात भी सामने आ रही है कि हत्या से पहले कारोबारी गोपाल खेमका की रेकी की गई थी। अपराधी गोपाल खेमका की दिनचर्चा से लेकर हर बात पर बारिकी से नजर रख रहे थे।
जानकारी के मुताबिक, गोपाल खेमका की एक हफ्ते से रेकी की जा रही थी। सूत्रों की मानें तो कारोबारी गोपाल खेमका कब घर से निकलतें, वे कहां जाते हैं और किस वक्त लौटते हैं, उनकी रोज की दिनचर्चा क्या है, इन सभी चीजों पर अपराधी नजर रख रहे थे।
यहां तक कि कारोबारी किस गाड़ी से ज्यादातर चलते हैं, इसका भी पता शूटर को था। पूरी प्लानिंग करने के बाद शूटर ने तय किया कि कारोबारी की हत्या कब और कहां करनी है। इस सनसनीखेज मर्डर केस में पुलिस को अब लाइनर की तलाश है। सूत्रों के मुताबिक, पकड़े गए शूटर उमेश से इस बारे में भी पूछताछ की गई है कि लाइनर का काम किसने किया? लाइनर की तलाश में पुलिस ने अलग-अलग इलाकों में छापेमारी की है।




साइन इन