after arresting in gopal khemka murder case how raja killed in encounter with stf patna गोपाल खेमका मर्डर केस में गिरफ्तारी के बाद भी कैसे एनकाउंटर में मारा गया आर्म्स सप्लायर राजा?, Bihar Hindi News - Hindustan
More

गोपाल खेमका मर्डर केस में गिरफ्तारी के बाद भी कैसे एनकाउंटर में मारा गया आर्म्स सप्लायर राजा?

पुलिस की राजा के साथ मुठभेड़ पटना सिटी में मालसलामी के पीरदमरिया घाट के समीप हुई। यहां एक ईंट-भट्टा के अंदर एसटीएफ ने राजा को ढेर किया है। मिली जानकारी के मुताबिक राजा उर्फ विकास पर शूटर उमेश को हथियार मुहैया कराने का आरोप है। पुलिस उसके अपराधिक बैकग्राउंड का पता लग रही है।

Tue, 8 July 2025 09:35 AMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
गोपाल खेमका मर्डर केस में गिरफ्तारी के बाद भी कैसे एनकाउंटर में मारा गया आर्म्स सप्लायर राजा?

पटना में कारोबारी गोपाल खेमका हत्याकांड में एक आरोपी विकास उर्फ राजा का पुलिस एनकाउंटर हुआ़ है। घटना देर रात करीब 2:15 बजे की है। एसटीएफ की सूचना पर पटना पुलिस के साथ मिल कर यह कार्रवाई हुई है। पुलिस की राजा के साथ मुठभेड़ पटना सिटी में मालसलामी के पीरदमरिया घाट के समीप हुई। यहां एक ईंट-भट्टा के अंदर एसटीएफ ने राजा को ढेर किया है। मिली जानकारी के मुताबिक राजा उर्फ विकास पर शूटर उमेश को हथियार मुहैया कराने का आरोप है। पुलिस उसके अपराधिक बैकग्राउंड का पता लग रही है। खास बात यह है कि विकास उर्फ राजा को पटना पुलिस की टीम ने शूटर उमेश के साथ ही सोमवार को गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन फिर भी अब राजा पुलिस के साथ एनकाउंटर में ढेर हो चुका है।

दरअसल उमेश यादव और राजा को अरेस्ट करने के बाद पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की थी। पुलिस उस हथियार की तलाश में थी जिससे गोपाल खेमका को शूट किया गया था। कहा जा रहा है कि इसी संबंध में पुलिस को दोनों आरोपियों से पूछताछ में कुछ अहम जानकारियां मिली थी। जिसके बाद पुलिस राजा को लेकर हत्या में इस्तेमाल हथियार को बरामद करने के लिए निकली थी। लेकिन मालसलामी इलाके में पहुंचने के बाद हथियार ढूंढने के दौरान राजा ने अचानक पुलिस पर गोली चला दी। इसके बाद पुलिस ने भी मोर्चा संभाला और राजा को मुठभेड़ में मार गिराया।

पटना में इसी जगह पर एनकाउंटर हुआ है।
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गोपाल खेमका मर्डर केस में पहला एनकाउंटर, आर्म्स सप्लायर विकास मुठभेड़ में ढेर

राजा के बारे में बताया जा रहा है कि गोपाल खेमका मर्डर केस के शूटर उमेश को राजा ने ही हथियार मुहैया कराया था। राजा को लेकर कहा जा रहा है कि वो अवैध तरीके से हथियार का निर्माण और बिक्री करता था। शूटर उमेश ने हथियार हासिल करने के लिए राजा से संपर्क साधा था। हथियार मिलने के बाद गोपाल खेमका को मौत के घाट उतार दिया गया था।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।