आप हंगामा करना चाहते हैं Dy CM; विजय सिन्हा और BJP के मंत्रियों पर ही भड़के स्पीकर नंद किशोर यादव
बिहार विधानसभा के अध्यक्ष नंद किशोर यादव बुधवार को राजद विधायक भाई वीरेंद्र की एक टिप्पणी के बाद सदन में हंगामा कर रहे डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा और भाजपा के मंत्रियों पर भड़क गए।

बिहार विधानसभा में बुधवार को सत्ता पक्ष से उप-मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के मंत्रियों और विधायकों के हंगामे के बाद स्पीकर नंद किशोर यादव ने सदन को पहली पाली में महज 23-24 मिनट के संचालन के बाद कुछ देर के लिए स्थगित कर दिया। सदन स्थगित करने से पहले विधानसभा अध्यक्ष ने विजय सिन्हा और भाजपा के मंत्रियों को शांत होकर बैठने कहा लेकिन अपनी बात अनसुनी रह जाने पर विचलित नंद किशोर यादव सदन स्थगित करने के बाद जब बाहर निकले तो सत्ता पक्ष की तरफ नाराजगी वाले इशारे करते बाहर गए।
बवाल की शुरुआत तब हुई जब विपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के भाषण के दौरान सत्ता पक्ष की तरफ से टोका-टोकी हुई। डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने तेजस्वी के बोलने पर ही सवाल उठा दिया, जिसके बाद राजद के विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि सदन किसी के बाप का है क्या। इसके बाद स्पीकर ने भाई वीरेंद्र को इस तरह के बयान के लिए डांटा और कहा कि वो सदन से उन्हें निकाल देंगे। स्पीकर ने तेजस्वी से कहा कि पहले वो भाई वीरेंद्र से क्षमा मांगने कहें, खेद जताने कहें, नहीं तो सदन नहीं चलेगा।
सदन किसी के बाप का नहीं.., बोले राजद विधायक तो बिहार विधानसभा में बरपा हंगामा; सीएम नीतीश ने तेजस्वी को घेरा
नंद किशोर यादव जब तेजस्वी और भाई वीरेंद्र से खेद जताने कह रहे थे, तब डिप्टी सीएम विजय सिन्हा समेत मंत्री अशोक चौधरी, प्रेम कुमार, नितिन नबीन, सुरेंद्र मेहता, नीरज सिंह बबलू, रेणु देवी, सुमित कुमार सिंह और अन्य मंत्री खड़े होकर हंगामा करने लगे। स्पीकर ने मंत्रियों से शांत होकर बैठने कहा तो एक बार शांति लौटी। लेकिन इसके बाद तेजस्वी बोलने खड़े हुए तो भाषण में भाई वीरेंद्र के बयान का बचाव कर दिया तो फिर से हंगामा शुरू हो गया जो सदन स्थगन के बाद ही रुका।
बहुत पीड़ा हुई देख कर, मुख्यमंत्री से सहानुभूति है; सदन में खूब हंगामे के बाद बोले तेजस्वी यादव
स्पीकर के कहने के बाद भी जब सत्ता पक्ष शांत नहीं हुआ तो नंद किशोर यादव ने कार्यवाही को स्थगित करने से पहले कहा- “निर्णय आप करेंगे या हम करेंगे। पहले बैठिए आप मंत्री महोदय।” यादव ने एक समय विधानसभा अध्यक्ष रहे मौजूदा डिप्टी सीएम विजय सिन्हा की ओर मुखाबित होकर कहा- “आप हंगामा करना चाहते हैं उप-मुख्यमंत्री होकर। कह रहा हूं बैठिए आप। आप पहले बैठिए। सदन मैं चलाऊंगा, आप नहीं।”
एक लाख आदमी से नीतीश को घर में घेरेंगे; जन सुराज के प्रदर्शन पर लाठी बरसी तो बोले प्रशांत किशोर
बुधवार को सदन की दूसरी पाली में लगभग एक घंटे सदन चला। विपक्ष के सारे विधायक वोटर लिस्ट पुनरीक्षण के मसले पर सदन से वॉकआउट कर गए। स्पीकर ने दूसरी पाली में सरकार के विधायी कार्य संपन्न कराए जो सदन के आज के एजेंडा में शामिल था। मंत्रियों ने अपने विभाग के प्रस्ताव रखे, जिसे विपक्ष की अनुपस्थिति के बीच पास किया गया। पहली पाली की बैठक में हुए बवाल को आप देखना-सुनना चाहें तो सदन की कार्यवाही के लाइव प्रसारण का वीडियो नीचे देख सकते हैं।




साइन इन