bihar weather update temprature will increase heat in next four days बचकर रहें! बिहार में 4 दिनों तक सताएगी गर्मी, चार डिग्री तक बढ़ेगा तापमान; मौसम का हाल, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बचकर रहें! बिहार में 4 दिनों तक सताएगी गर्मी, चार डिग्री तक बढ़ेगा तापमान; मौसम का हाल

Bihar Weather: बिहार के लोगों को अगले तीन-चार दिनों तक उमस भरी गर्मी सताएगी। मौसम विभाग के अनुसार चार दिनों के दौरान प्रदेश के अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है।

Sun, 1 June 2025 06:18 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, पटना
share
बचकर रहें! बिहार में 4 दिनों तक सताएगी गर्मी, चार डिग्री तक बढ़ेगा तापमान; मौसम का हाल

Bihar Weather: पटना सहित 13 जिलों में शनिवार शाम को झमाझम बारिश हुई। पटना में थोड़ी देर हुई बारिश से उमस बढ़ गई । यहां 0.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। राजधानी का अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं मौसम विभाग ने रविवार को भी यहां बादल छाए रहने के साथ ही ठनका और बारिश का पूर्वानुमान जताया है।

उधर, राज्य के लोगों को अगले तीन-चार दिनों तक उमस भरी गर्मी सताएगी। मौसम विभाग के अनुसार चार दिनों के दौरान प्रदेश के अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। प्रदेश में आर्द्रता की मात्रा 92 प्रतिशत तक रहने के कारण लोगों को उमस वाली गर्मी परेशान कर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना एयरपोर्ट से गुवाहाटी और हैदराबाद के लिए नई फ्लाइट, जान ले टाइमिंग
ये भी पढ़ें:बेटी का IGIMS में दाखिला करा देंगे.., पटना में न्यायिक अधिकारी से कैसे हुई ठगी

वहीं रविवार को भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज जिले के एक-दो स्थानों पर ठनका और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की चेतावनी है।

अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई

शनिवार को प्रदेश के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई। 39.9 डिग्री सेल्सियस के साथ गोपालगंज सबसे गर्म रहा। वहीं सबसे कम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस वाल्मीकिनगर का रहा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुड न्यूज! पटना में 15 अगस्त से दौड़ेगी मेट्रो, इन चार स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन

मुजफ्फरपुर में कैसा रहेगा मौसम

पूसा स्थित ग्रामीण मौसम विज्ञान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक डॉ. ए. सत्तार ने रविवार से मौसम में बदलाव की संभावना जताई है। उन्होंने कहा कि हवा की गति पुरवा से बदलकर पछुआ होने के संकेत मिल रहे हैं। इस कारण कई जगहों पर गरज के साथ हलकी बारिश हो सकती है। जिले में पूर्वी और उत्तरी हिस्सों में इसकी संभावना अधिक है। फिलहाल अधिक तापमान से उन्होंने किसी भी तरह से राहत मिलने की संभावना से इंकार किया।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।