complete Repair of Vikramshila setu in just three months cm samrat choudhary order विक्रमशिला सेतु की मरम्मती 3 महीने में पूरा करें, टूटे पुल के हवाई सर्वे के बाद बोले सीएम सम्राट चौधरी, Bihar Hindi News - Hindustan
More

विक्रमशिला सेतु की मरम्मती 3 महीने में पूरा करें, टूटे पुल के हवाई सर्वे के बाद बोले सीएम सम्राट चौधरी

पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज पाल ने कहा कि क्षतिग्रस्त पुल की मरम्मत और इसके गिरने के कारण की जानकारी लेने के लिए राज्य मुख्यालय की विशेषज्ञों की टीम भागलपुर में कैंप कर रही है। आईआईटी और एनआईटी पटना के विशेषज्ञों से भी सलाह-मशवरा किया जा रहा है।

Wed, 6 May 2026 06:38 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, पटना/भागलपुर
share
विक्रमशिला सेतु की मरम्मती 3 महीने में पूरा करें, टूटे पुल के हवाई सर्वे के बाद बोले सीएम सम्राट चौधरी

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को भागलपुर स्थित क्षतिग्रस्त विक्रमशिला सेतु (Vikramshila Setu) का हवाई सर्वेक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को तीन महीने में पूरे पुल की नये सिरे से मरम्मत कर चालू करने तथा इस दौरान यातायात की वैकल्पिक व्यवस्था करने का निर्देश दिया। इधर, विशेषज्ञों की टीम पुल के गिरे हुए स्पैन की मरम्मत में जुट गई है। भागलपुर पहुंची सेना के सीमा सड़क संगठन की टीम ने स्थल निरीक्षण कर वैकल्पिक व्यवस्था शुरू करने की दिशा में काम शुरू कर दिया है। हवाई सर्वेक्षण के दौरान उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी भी सीएम के साथ थे।

पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज पाल ने कहा कि क्षतिग्रस्त पुल की मरम्मत और इसके गिरने के कारण की जानकारी लेने के लिए राज्य मुख्यालय की विशेषज्ञों की टीम भागलपुर में कैंप कर रही है। आईआईटी और एनआईटी पटना के विशेषज्ञों से भी सलाह-मशवरा किया जा रहा है। रविवार की मध्य रात्रि को विक्रमशिला पुल का एक स्पैन गंगा नदी में गिर गया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भाजपा और जदयू से 16-16, HAM से 1;सम्राट कैबिनेट में कितने मंत्री ले सकते हैं शपथ
ये भी पढ़ें:मैथिली मंत्री की रेस में, जदयू से श्याम रजक; बिहार में ये चेहरे ले सकते हैं शपथ

नाव के जरिए आवागमन

फिलहाल भागलपुर के बरारी घाट, बाबूपुर घाट से महादेवपुर घाट, नवगछिया तक नावों/जेटी के माध्यम से लोगों को आवागमन की सुविधा प्रदान की गई है। सरकारी नाव पर नि:शुल्क यातायात की व्यवस्था है, जबकि निजी नाव के लिए किराया तय किया गया है।

विक्रमशिला सेतु की मरम्मत को बीआरओ की टीम पहुंची भागलपुर

इधर स्पैन गिरने से क्षतिग्रस्त हुए विक्रमशिला सेतु की मरम्मत के लिए मंगलवार को सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की टीम मंगलवार दोपहर भागलपुर पहुंची। टीम ने मौके पर पहुंच हालात का जायजा लिया। बीआरओ रक्षा मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण में काम करता है। कर्नल समर्थ गुप्ता के नेतृत्व में रांची बटालियन से आई टीम ने पथ निर्माण विभाग, एनएच डिवीजन और बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की।

बीआरओ के जवान सीढ़ी से सेतु के स्पैन वाले बॉक्स के अंदर गए और मरम्मत की संभावनाओं पर आपस में विमर्श किया। जवानों ने पुल निगम के ब्रिज एक्सपर्ट आलोक भौमिक के सामने स्पैन के बीम के अंदर फीता से चौड़ाई नापा। बाद में सेतु की सड़क की चौड़ाई भी नापी गई। बीआरओ के अधिकारियों ने डीएम से मुलाकात कर सुरक्षा के अलावा कई तरह के सहयोग की मांग की। मरम्मत का काम बुधवार से शुरू होने की संभावना है। इधर, निर्माण को लेकर सामग्रियों की व्यवस्था भी दुरुस्त करने को कहा गया है। बीआरओ के अधिकारियों ने बताया कि जल्द ही वैकल्पिक व्यवस्था शुरू हो जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मुंगेर-भागलपुर गंगा पथ पर मरीन ड्राइव, सीएम सम्राट चौधरी ने किया ऐलान

Watch: Iran America War Update: Strait of Hormuz से Dubai क्यों भाग रहे जहाज | Trump | IRGC

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।