प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा ने किया हवन-यज्ञ
Bijnor News - भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष के कार्यकाल को मनाने के लिए दुर्गा विहार कॉलोनी में हवन-यज्ञ का आयोजन किया। कार्यक्रम में भाजपा नेता, कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। यज्ञ का शुभारंभ वैदिक मंत्रों से हुआ, और उपस्थित लोगों ने देश की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष के प्रधानमंत्री पद के कार्यकाल को धूमधाम के साथ मनाया। मंगलवार को दुर्गा विहार कॉलोनी स्थित श्री दुर्गा मंदिर परिसर में हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने, राष्ट्र की उन्नति तथा जनकल्याण की कामना की। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुआ। पंडित राजेंद्र वशिष्ठ ने विधि-विधान से हवन-यज्ञ संपन्न कराया। जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने हवन यज्ञ कुंड में आहुतियां अर्पित कर देश की सुख-समृद्धि एवं विकास के लिए प्रार्थना की।इस अवसर पर धामपुर विधायक अशोक राणा, विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) अशोक कटारिया, भाजपा जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौहान सहित अनेक वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
वक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षीय कार्यकाल को देश के विकास, सुशासन, आधारभूत संरचना के विस्तार तथा जनहितकारी योजनाओं के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए उनके नेतृत्व की सराहना की। कार्यक्रम में पूर्व नगर अध्यक्ष राजू गुप्ता, लीना सिंघल, आशीष सिंघल, डॉ. बीके सिंह, डॉ. एनपी सिंह, राघव शरण गोयल, सुभाष चौहान, दिनेश सैनी, उदित जैन, पूर्व ब्लॉक प्रमुख उदित नारायण सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नीरज प्रताप सिंह, आशीष राजपूत, अनिल कुमार, नागेश्वर दयाल गहलोत, दीपेंद्र सिंह चौहान सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। हवन-यज्ञ के समापन के बाद प्रसाद वितरण किया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन