Celebration of 12 Years of Modi s Leadership with Special Puja in Bhurkunda मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर भुरकुंडा में विशेष पूजा-अर्चना, Ramgarh Hindi News - Hindustan
More

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर भुरकुंडा में विशेष पूजा-अर्चना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने पर भुरकुंडा स्थित काली मंदिर में विशेष पूजा और आरती का आयोजन किया गया। विधायक रोशनलाल चौधरी ने मोदी की दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं और भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और महाभंडारे का आयोजन किया गया।

Thu, 11 June 2026 12:02 AMNewswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़
share
मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर भुरकुंडा में विशेष पूजा-अर्चना

भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगातार 12 वर्ष (4399 दिन) के कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर बुधवार शाम भुरकुंडा स्थित काली मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और आरती का आयोजन हुआ।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मोदी ने प्रधानमंत्री के 12 वर्ष किए पूरे, हवन कराया

विशेष पूजा और आरती

कार्यक्रम में बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक रोशनलाल चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान विधायक ने मां काली की विधिवत आरती कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य व यशस्वी नेतृत्व की कामना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का 4399 दिनों का सफर सेवा, समर्पण और विकास का प्रतीक रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रधानमंत्री के 12 वर्ष के कार्यकाल पर बेणुगढ़ टीला में विशेष पूजा-अर्चना

प्रधानमंत्री का योगदान

उनके नेतृत्व में देश ने वैश्विक स्तर पर नई पहचान स्थापित की है तथा भारत की प्रतिष्ठा लगातार बढ़ी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री न केवल भाजपा कार्यकर्ताओं, बल्कि करोड़ों देशवासियों के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं।

महाभंडारा आयोजन

पूजा-अर्चना के बाद मंदिर परिसर में महाभंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव कुमार बावला, योगेश दांगी, सुखदेव प्रसाद, अजय पासवान, कन्हैया सिंह यादव, राकेश सिन्हा, शुभम गुप्ता, राजेंद्र मुंडा, सूरज शर्मा, अवधेश पासवान, शौर्य कुशवाहा, सतीश मोहन मिश्रा, रंजन फौजी, अशोक सोनी, शैलेंद्र पटेल, अशोक कुमार, डॉ संजय सिंह, विनोद सिंह, ज्योति सिंह, शंकर प्रसाद, निशांत प्रसाद, दीपक सिंह, विजय कुमार, संजय शर्मा, अंजन भागत, नूतन महतो आदि शामिल हुए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रधानमंत्री के 12 वर्ष के कार्यकाल पर बेणुगढ़ टीला में विशेष पूजा-अर्चना।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।