Rising Heat Waves Impact Daily Life Schools Unchanged Amidst Increasing Temperatures पारा पहुंचा 41, घर से बाहर निकलना हुआ मुश्किल, Lakhimpur-khiri Hindi News - Hindustan
More

पारा पहुंचा 41, घर से बाहर निकलना हुआ मुश्किल

Lakhimpur-khiri News - मंगलवार को जिले में गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया। पिछले तीन दिनों से तापमान बढ़ रहा है, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। लोग घर से बाहर निकलने से पहले सोचते हैं और ठंडे पेय पदार्थों का सहारा लेते हैं। स्कूलों ने समय में बदलाव नहीं किया, जबकि मौसम विभाग ने तापमान में और वृद्धि की संभावना जताई है।

Wed, 22 April 2026 01:25 AMNewswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
share
पारा पहुंचा 41, घर से बाहर निकलना हुआ मुश्किल

जिले में मंगलवार को सुबह से ही मौसम गर्म बना रहा और दिन चढ़ने के साथ गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। पिछले लगभग तीन दिनों से तापमान लगातार बढ़ रहा है, जिससे जनजीवन पर सीधा असर पड़ रहा है। सुबह के समय हल्की गर्म हवाएं चल रही थीं, लेकिन दोपहर होते-होते ये तेज लू में बदल गईं। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों को घर से बाहर निकलने से पहले कई बार सोचना पड़ा। जरूरी काम से बाहर निकलने वाले लोग गमछा और रुमाल का सहारा लेते नजर आए। महिलाएं भी सिर पर दुपट्टा बांधकर ही घर से बाहर निकलीं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पारा पहुंचा 37 डिग्री, गर्मी से बेहाल हुए लोग

गर्मी से बचने के लिए लोगों ने ठंडे पेय पदार्थों का सहारा लिया। जगह-जगह गन्ने के जूस, ठंडा पानी और अन्य पेय पदार्थों की मांग बढ़ गई। तेज गर्मी के चलते थोड़ी ही देर में लोगों का मुंह सूखने लगता है, जिससे बार-बार पानी पीने की जरूरत महसूस हो रही है। कई स्थानों पर लोग हाथ-मुंह धोकर गर्मी से राहत पाने की कोशिश करते दिखे, वहीं कुछ लोगों ने सिर पर गीला रुमाल रखकर लू से बचाव किया। बाजारों और सड़कों पर दोपहर के समय सन्नाटा सा पसरा रहा, जबकि सुबह और शाम के समय ही थोड़ी चहल-पहल दिखाई दी।कई स्कूलों ने नहीं बदला समय, विभाग बेपरवाह-इस बढ़ती गर्मी का सबसे ज्यादा असर स्कूली बच्चों पर पड़ रहा है। तेज धूप और तपिश के बीच बीएसए ने एक दिन पहले ही स्कूलों का समय बदलने का आदेश दिया था। पर जिले के तमाम स्कूलों ने समय में कोई बदलाव नहीं किया। दोपहर ढाई से तीन बजे तक कक्षा आठ के स्कूल चलते रहे। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और वृद्धि होने की संभावना है, जिससे लोगों को और सतर्क रहने की जरूरत है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पूर्णिया में अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री दर्ज
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पारा @41 पार, झुलसाती गर्मी ने आमजन को किया बेहाल

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।