Panchayat Elections 2026 Preparations Underway in Siwan District जिले में पंचायत चुनाव की बढ़ी सरगर्मी, प्रपत्र-1 का प्रारुप प्रकाशित, Siwan Hindi News - Hindustan
More

जिले में पंचायत चुनाव की बढ़ी सरगर्मी, प्रपत्र-1 का प्रारुप प्रकाशित

सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता।लांकि चुनाव की तिथि अभी निर्धारित नहीं हुई है, लेकिन प्रशासनिक महकमे से लेकर पंचायत चुनाव में जिला पार्षद समेत विभिन्न पदों के लिए चुनाव लड़ने वाले संभावित प्रत्याशियों ने...

Tue, 5 May 2026 04:12 PMNewswrap हिन्दुस्तान, सीवान
share
जिले में पंचायत चुनाव की बढ़ी सरगर्मी, प्रपत्र-1 का प्रारुप प्रकाशित

सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में 283 पंचायतों में मुखिया समेत छह पदों के लिए त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ती जा रही है। हालांकि चुनाव की तिथि अभी निर्धारित नहीं हुई है, लेकिन प्रशासनिक महकमे से लेकर पंचायत चुनाव में जिला पार्षद समेत विभिन्न पदों के लिए चुनाव लड़ने वाले संभावित प्रत्याशियों ने अपने-अपने स्तर से अंदरुनी तैयारी शुरू कर दी है। इसी क्रम में पंचायत चुनाव के निमित्त गठित प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों में वर्ष 2011 की जनगणना के आंकड़ों के साथ पुन: नए सिरे से प्रपत्र-1 का प्रकाशन सोमवार को किया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:2011 की जनसंख्या के आधार पर प्रपत्र 01 का प्रकाशन

प्रपत्र-1 का प्रकाशन

प्रपत्र-1 के प्रकाशन का सभी कार्य डिजिटल माध्यम से किया गया है। इस क्रम में जिले के 3889 वार्ड, 283 पंचायत, 395 पंचायत समिति व जिला परिषद के 41 सदस्य के चुनाव के लिए प्रारूप प्रपत्र-1 का प्रकाशन किया गया। जिला परिषद सदस्य, मुखिया व पंचायत समिति सदस्य पद के प्रपत्र-1 के प्रारुप का प्रकाशन पंचायत से लेकर कलेक्ट्रेट तक किया गया। वर्ष 2011 की जनगणना के मद्देनजर प्रपत्र-1 के प्रारुप का प्रकाशन कलेक्ट्रेट, एसडीओ कार्यालय, प्रखंड कार्यालय, ग्राम पंचायत कार्यालय में हुआ।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पंचायत चुनाव 2026: खैरा प्रखंड की 22 पंचायतों का आरक्षण प्रारूप जारी

दावा-आपत्ति की प्रक्रिया

जिला पंचायत राज पदाधिकारी बालेन्दु नारायण पांडेय ने बताया कि पंचायत निर्वाचन-2026 के निमित गठित प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों में वर्ष 2011 की जनगणना के आंकड़ों के साथ नए सिरे से प्रपत्र-1 का प्रकाशन किया गया है। प्रारुप के प्रकाशन के साथ ही दावा-आपत्ति की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। इस संदर्भ में लोग 18 मई तक अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं। दावा-आपत्ति के मामले में अपीलीय प्राधिकार का निर्णय अंतिम होगा। अपील वादों के निष्पादन के बाद प्रपत्र-1 में प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रवार जनसंख्या के आंकड़ों का नियमानुसार, अंतिम प्रकाशन होगा। जिला पंचायत राज पदाधिकारी ने मतदाताओं से निर्वाचन कार्यालय व अपने-अपने ग्राम पंचायत कार्यालय जाकर मतदाता सूची को देखने की अपील की।

आपत्ति प्राप्त करने की प्रक्रिया

14 दिनों के बाद आपत्ति पर कोई विचार नहीं जिला परिषद सदस्य के लिए प्रखंड कार्यालय, अनुमंडल कार्यालय व कलेक्ट्रेट में प्रारुप का प्रकाशन किया गया। वहीं, ग्राम पंचायत, ग्राम कचहरी व पंचायत समिति सदस्य पद के लिए ग्राम पंचायत कार्यालय, प्रखंड कार्यालय में प्रकाशन किया गया। बताते हैं कि प्रारुप प्रकाशन की तिथि से 14 दिनों के अंदर आपत्ति प्राप्त की जायेगी। इसके बाद की आपत्ति पर कोई विचार नही किया जाएगा। प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों की जनसंख्या के आंकड़ों के संदर्भ में दावा-आपत्ति प्राधिकृत पदाधिकारी के समक्ष दाखिल किया जायेगा। दावा-आपत्तियां सिर्फ जनसंख्या के संबंध में ही प्राप्त की जायेगी। प्राप्त दावा-आपत्ति की जांच के लिए अधिकारी प्राधिकृत किए गए हैं। इसके तहत जिला परिषद सदस्य के लिए संबंधित एसडीओ व संबंधित बीडीओ ग्राम पंचायत व पंचायत समिति के मामलों में अपीलीय प्राधिकार बनाए गए हैं। अपीलीय प्राधिकार के लिए जिला परिषद सदस्य के लिए डीएम व ग्राम पंचायत व पंचायत समिति के मामलों में अपीलीय प्राधिकार के लिए संबंधित एसडीओ होंगे।

आंकड़ों में एक नजर

आगे की तैयारी -04 मई को वर्ष 2011 की जनगणना के तहत प्रपत्र-1 का प्रारूप प्रकाशन 05.2026 -04 मई से 18 मई तक आपत्तियां दाखिल किये जाने की अवधि -04 मई से 22 मई तक आपत्तियों का निष्पादन -11 मई से 29 मई तक अपील वादों का निष्पादन -11.05.2026 से 29.05.2026 तक -05 जून को प्रपत्र-1 का अंतिम प्रकाशन -09 जून को प्रपत्र-1 के आंकड़ों का जिला गजट में प्रकाशन

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रपत्र-1 का प्रारूप प्रकाशित, दावे-आपत्ति शुरू

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।