पंचायत चुनाव 2026: खैरा प्रखंड की 22 पंचायतों का आरक्षण प्रारूप जारी
अपने ही मौसेरे भाई से बच्चों का अधिकार दिलाने को लेकर महिला पहुंची थाना अपने ही मौसेरे भाई से बच्चों का अधिकार दिलाने को लेकर महिला पहुंची थाना

खैरा । निज संवाददाता पंचायत चुनाव 2026 की आहट अब साफ सुनाई देने लगी है। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर सोमवार को खैरा प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड की सभी 22 पंचायतों का आरक्षण प्रारूप (प्रपत्र-1) जारी कर दिया गया। सूचना पट्ट पर सूची चस्पा होते ही प्रखंड कार्यालय में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी और गांव-गांव में चुनावी चर्चा तेज हो गई। प्रशासन द्वारा जारी इस प्रारूप में वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर वार्डवार जनसंख्या का विवरण दिया गया है। इसी के आधार पर पंचायतों और वार्डों में सीटों के आरक्षण का निर्धारण किया जाएगा। खास बात यह है कि इस बार पूरी प्र्त्रिरया डिजिटल माध्यम से तैयार की गई है, जिससे पारदर्शिता बढ़े और त्रुटियों की संभावना कम रहे।
हालांकि, प्रशासन ने इसे केवल प्रारंभिक सूची बताया है। यदि किसी नागरिक, जनप्रतिनिधि या संभावित प्रत्याशी को रोस्टर में किसी प्रकार की आपत्ति है, तो वह 4 मई से 18 मई 2026 तक प्रखंड विकास पदाधिकारी के समक्ष साक्ष्य के साथ अपनी लिखित आपत्ति दर्ज करा सकता है। निर्धारित समय के बाद प्राप्त आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। प्राप्त आपत्तियों का निष्पादन मई के अंतिम सप्ताह तक किया जाएगा, जिसके बाद 5 जून 2026 को आरक्षण रोस्टर का अंतिम प्रकाशन होगा। इसके बाद ही यह तय हो पाएगा कि मुखिया, वार्ड सदस्य, सरपंच, पंच और पंचायत समिति सदस्य के पद किस श्रेणी-अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग, अत्यंत पिछड़ा वर्ग, महिला या सामान्य-के लिए आरक्षित होंगे। अंतिम सूची को बाद में जिला गजट में भी प्रकाशित किया जाएगा। फिलहाल, खैरा प्रखंड के गांवों में सियासी तापमान बढ़ चुका है। संभावित उम्मीदवार अपनी-अपनी दावेदारी मजबूत करने में जुट गए हैं, वहीं आम लोग भी प्रखंड कार्यालय और पंचायत भवन पहुंचकर अपनी सीट की स्थिति जान रहे हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि समय रहते जानकारी जांच लें और किसी भी त्रुटि पर तय अवधि के भीतर आपत्ति जरूर दर्ज कराएं। पंचायत चुनाव 2026 को लेकर अब सियासी बिसात बिछ चुकी है और आने वाले दिनों में गांव की राजनीति और भी गर्माने के संकेत मिल रहे हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन