2011 की जनसंख्या के आधार पर प्रपत्र 01 का प्रकाशन
भरगामा। निज संवाददाता सोमवार को भरगामा प्रखंड मुख्यालय में पंचायत आम निर्वाचन 2026 के

भरगामा। निज संवाददाता सोमवार को भरगामा प्रखंड मुख्यालय में पंचायत आम निर्वाचन 2026 के तहत गठित गठित प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों मे वर्ष 2011 की जनसंख्या के आधार पर प्रपत्र 01 का प्रकाशन किया गया। जानकारी देते हुए बीडीओ शशिभूषण सुमन ने बताया 2011 की जनगणना के आधार पर जनसंख्या एंट्री की गई। इसमें अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति की जनसंख्या को दर्शाया गया है। इसके साथ ही दावा आपत्ति के लिए प्रपत्र एक के प्रकाशन की संशोधित समय सारणी भी जारी की गई है। जारी कार्यक्रम के अनुसार 2011 की जनगणना के आलोक में प्रपत्र एक का प्रारूप प्रकाशन 4 मई को किया गया है।
आपत्तियां दाखिल किए की अवधि 4 मई से 18 मई तक निर्धारित की गई है। प्राप्त आपत्तियों का निष्पादन 4 मई से 22 मई तक किया जाएगा। जबकि अपीलों का निष्पादन 11 मई से 29 मई तक सम्पन्न होगा। इसके बाद प्रपत्र एक का अंतिम प्रकाशन 5 जून को किया जाएगा। वही प्रपत्र एक के आंकड़ों का जिला गजट में प्रशासन 9 जून को किया जाएगा। इधर प्रपत्र-1 के प्रकाशन के बाद पंचायत चुनाव को लेकर प्रखंड क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी अब बढ़ने के आसार नजर आने लगे हैं तेज हो गई है। संभावित प्रत्याशी एवं पंचायत प्रतिनिधि अब निर्वाचन क्षेत्रों की जनसंख्या संरचना और आरक्षण की संभावनाओं पर नजर बनाए हुए हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन