किसान की हत्या में प्रयुक्त हथियार मिला, एफएसएल की टीम ने की जांच
सिंहपुर गांव में शनिवार सुबह खलिहान पर सोए युवक महेश यादव की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। परिवार को घटना की जानकारी तब हुई जब वे उसे जगाने गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद किया। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव व्याप्त है।

आंदर, एक संवाददाता। असांव थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव में शनिवार की सुबह खलिहान पर सोए युवक की धारदार हथियार से गला रेत कर निर्मम हत्या कर दी गई। मृतक महेश यादव यूपी का रहनेवाला था। परिजनों को घटना की जानकारी शनिवार की सुबह तब हुई। जब वह उसे जगाने के लिए खलिहान पर गए। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे अंसाव थानाअध्यक्ष संतोष कुमार, एसआई रामजी यादव, एसआई बिमल कुमार पहुंचे। थाना अध्यक्ष संतोष कुमार का कहना है कि सूचना मिलने के बाद एफएसएल टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।
घटना के बाद जहां पूरे थाना क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। वहीं पुलिस घटना के बाद लगातार थाना क्षेत्र में तेजी से गश्त कर रही है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची एसडीपीओ गौरी कुमारी, थानाध्यक्ष संतोष कुमार, एसआई रामजी यादव ने जांच पड़ताल किया। घटनास्थल से पुलिस को हत्या में प्रयुक्त हथियार मिला। जिसे पुलिस ने साक्ष्य के तौर पर सील कर दिया। युवक के निर्मम हत्या के बाद जहां ग्रामीण क्षेत्रों में हड़कंप मच गया है। वही पुलिस इस मामले में लगातार छानबीन कर रही है। लोगों की माने तो वह अपने भाई के ससुराल में ही रहता था। वह मूल रूप से यूपी का रहने वाला था। वह छह भाइयों में पांचवां नंबर का था। परिजनों की माने तो वह गेहूं की दौनी करने के बाद ट्राली पर रखे गेहूं के पास सो गया। जहां शनिवार की रात उसकी शव खून से लथपथ हालत में बरामद हुई। थानाअध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि परिजनों के साथ शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी तक हत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। चाचा की हत्या के बाद से भतीजी की शादी पर लगा ग्रहण सीवान। बताया गया है कि महेश यादव की हत्या के बाद से उस घर में होनेवाली उसकी भतीजी की शादी पर ही अब ग्रहण लग है। महेश के बड़े भाई रुदल को तीन बेटियां हैं। इनमें से एक बेटी की शादी तय की गई थी। उसकी शादी को लेकर25 अप्रैल को तिलक जानेवाला था। लेकिन सुबह में घटना का पता चल जाने पर शादी की खुशियां पलभर में काफूर हो गईं। आसपास की महिलाओं ने घटना के बाद से घर में पहुंचना शुरू कर दिया। सभी का कहना था कि इस तरह की घटना से घर में आई खुशी को किसी की नजर लग गई है। उसके घर में सुबह से ही परिजनों व महिलाओं का रोना शुरू हो गया। घटना के कारणों को लेकर पुलिस को कोई कुछ भी नहीं बता रहा है । सभी कोई अंत्यपरीक्षण शव का कराने के बाद अंतिम संस्कार में लगा हुआ था। लेकिन , इस बीच जिला पुलिस की टीम मैरवा की एसडीपीओ गौरी कुमारी के नेतृत्व में लगातार आसपास के गांवों में और धटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच करती रही। एसडीपीओ का कहना है मैरवा की एसडीपीओ गौरी कुमारी का कहना है कि पुलिस हत्या के कारणों की तलाश में लगी हुई है। परिजनों का बयान लेकर मामले की छानबीन की जा रही है। घटना के कारणों को लेकर जांच की जा रही है। सही कारणों को लेकर साक्ष्य मिलते ही गिरफ्तारी सनिश्चित कर ली जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन