Brutal Murder of Youth in Singhpur Village Mahesh Yadav Killed with Sharp Weapon खलिहान में सोए किसान की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या, Siwan Hindi News - Hindustan
More

खलिहान में सोए किसान की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या

अंसाव थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव में शनिवार की सुबह 33 वर्षीय युवक महेश यादव की धारदार हथियार से गला रेत कर निर्मम हत्या कर दी गई। परिजनों को घटना की जानकारी तब हुई जब वे उसे जगाने गए। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद किया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Sun, 26 April 2026 06:17 PMNewswrap हिन्दुस्तान, सीवान
share
खलिहान में सोए किसान की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या

आंदर/गुठनी, एक संवाददाता। अंसाव थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव में शनिवार की सुबह खलिहान पर सोए युवक की धारदार हथियार से गला रेत कर निर्मम हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान सिंहपुर गांव निवासी महेश यादव (33) वर्ष के रूप में हुई है। परिजनों को घटना की जानकारी शनिवार की सुबह तब हुई। जब वह उसे जगाने के लिए बथान पर गए। उन्होंने देखा कि खून से उसका बिस्तर और नीचे की जमीन पूरी तरह सनी हुई है। परिजनों के चिल्लाने और चीखने की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी घटनास्थल पर पहुंचे। उनका कहना था कि सोए अवस्था में ही किसी अपराधी के द्वारा उनकी गला रेत निर्मम हत्या कर दी गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मसलिया में 62 वर्षीय वृद्ध की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे अंसाव थानाअध्यक्ष संतोष कुमार, एसआई रामजी यादव, एसआई बिमल कुमार पहुंचे। थानाअध्यक्ष संतोष कुमार का कहना है की सूचना मिलने के बाद एफएसएल टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। घटना के बाद जहां पुर थाना क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। वहीं पुलिस घटना के बाद लगातार थाना क्षेत्र में तेजी से गश्त कर रही है। घटना स्थल से हत्या में प्रयुक्त हथियार किया बरामद =======..========================== अंसाव थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव में शनिवार की सुबह खलिहान पर सोए युवक की धारदार हथियार से गला रेत कर निर्मम हत्या का मामला सामने आया। मृतक सिंहपुर गांव निवासी महेश यादव (33) वर्ष था। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची एसडीपीओ गौरी कुमारी, थानाध्यक्ष संतोष कुमार, एसआई रामजी यादव ने जांच पड़ताल किया। घटना स्थल से पुलिस को हत्या में प्रयुक्त हथियार मिला। जिसे पुलिस ने साक्ष्य के तौर पर सील कर दिया। घटना के बाद परिजनों के रुदन विलाप से माहौल गमगीन ================================= युवक के निर्मम हत्या के बाद जहां ग्रामीण क्षेत्रों में हड़कंप मच गया है। वही पुलिस इस मामले में लगातार छानबीन कर रही है। लोगों की माने तो वह अपने भाई के ससुराल में ही रहता था। वह मूल रूप से यूपी का रहने वाला था। वह छह भाइयों में पांचवां नंबर का था। परिजनों की माने तो वह गेहूं की दौनी करने के बाद ट्राली पर रखे गेहूं के पास सो गया। जहां शनिवार की रात उसकी शव खून से लथपथ हालत में बरामद हुई। क्या कहते हैं थानाअध्यक्ष ================== थानाअध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि परिजनों के साथ शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी तक हत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मोकामा में गौशाला में सो रहे बुजुर्ग का गला रेता, बेगूसराय से आए पशुपालक की हत्या से सनसनी!
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:घर के बाहर सोते अधेड़ की कुल्हाड़ी से गर्दन पर वार कर हत्या, हत्यारा फरार

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।