Farmer Murdered in Siwan Wheat Threshing Incident Leads to Tragic Death सीवान: खलिहान में सोए किसान को गला रेतकर मार डाला, भाई के ससुराल में रहता था महेश, Siwan Hindi News - Hindustan
More

सीवान: खलिहान में सोए किसान को गला रेतकर मार डाला, भाई के ससुराल में रहता था महेश

सीवान के असांव थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव में शुक्रवार रात एक किसान महेश यादव की गला रेतकर हत्या कर दी गई। वह खलिहान में गेहूं की दंवनी के बाद सो गया था। हत्या के बाद शव खेत में फेंक दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हत्यारों की पहचान करने में जुटी है।

Sun, 26 April 2026 06:17 PMNewswrap हिन्दुस्तान, सीवान
share
सीवान: खलिहान में सोए किसान को गला रेतकर मार डाला, भाई के ससुराल में रहता था महेश

(आंदर, सीवानसे राधेययाम दुबे)। जिले के असांव थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव में खलिहान में गेंहू की दंवनी के बाद सोए किसान की गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना को शुक्रवार की रात में अंजाम दिया गया। मृतक महेश यादव अपने बड़े भाई की ससुराल सिंहपुर गांव में रहता था। बताया गया है कि महेश यादव शुक्रवार की रात में खलिहान में गेहूं की दंवनी किए जाने के बाद बोरे में गेहूं भरकर ट्रैक्टर पर रखने के बाद सो गया। इसी बीच रात में ही किसी ने आकर गला रेतकर उसकी हत्या करने के बाद शव को खेत में ही फेंक दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सीवान न्यूज प्लान 26, अप्रैल 2026

शनिवार की सुबह में जब गांव के आसपास के लोग खेत की ओर गए तो उसका शव दिखाई पड़ा। परिजनों को सूचना देने के साथ ही असांव थाने की पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने आकर शव को अंत्यपरीक्षण के लिए सीवान सदर अस्पताल में भेज दिया। बताया जा रहा है कि मूल रूप से महेश यादव यूपी के भाटपार रानी का रहनेवाला है। उसकी शादी भी हो चुकी है। लेकिन पत्नी से अनबन रहने के कारण उसके साथ नहीं रहता है। वह अपने बड़े भाई रुदल यादव के साथ असांव थाने के सिंहपुर गांव में ही रहता था। रुदल यादव की सुसराल सिंहपुर में है, जहां वह रहता है। महेश चा- पांच भाई है। ऐसे में , पुलिस इन सभी बिन्दुओं की पड़ताल कर मामले की छानबीन शुरू कर चुकी है। मैरवा की एसडीपीओ गौरी कुमारी का कहना है कि घटना के कारणों का पता अभी नहीं चल पाया है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है। हत्यारे कौन थे, इसके बारे में भी पता लगाया जा रहा है। पुलिस जल्दी ही इस कांड का खुलासा करेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मोकामा में गौशाला में सो रहे बुजुर्ग का गला रेता, बेगूसराय से आए पशुपालक की हत्या से सनसनी!
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जमीन खोदकर पुलिस ने क्यों निकाली रूपा की लाश, पटना के नौबतपुर में बड़ा कांड

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।