भाकपा माले पार्टी का 57 वां स्थापना दिवस मना
हसनपुरा के लहेजी पंचायत में भाकपा माले का 57वां स्थापना दिवस मनाया गया। दयानंद कुशवाहा की अध्यक्षता में झंडातोलन किया गया। इस अवसर पर देश की वर्तमान स्थिति पर चर्चा हुई और संकल्प पत्र का पाठ किया गया। कार्यक्रम में कई स्थानीय नेता और सदस्य शामिल हुए।

हसनपुरा, एक संवाददाता। प्रखंड के लहेजी पंचायत में बुधवार को जिला कमेटी सदस्य दयानंद कुशवाहा की अध्यक्षता में, दूसरी ओर हसनपुरा नगर पंचायत में भाकपा माले हसनपुरा प्रखंड सचिव उमेश प्रसाद की अध्यक्षता में व गाय घाट पंचायत के चकिया में गौतम भगत व रामनरेश राम की अध्यक्षता में भाकपा माले पार्टी का 57 वां स्थापना दिवस मनाया गया। स्थापना दिवस पर झंडातोलन करते हुए मनाया गया। साथ ही देश के वर्तमान स्थिति पर चर्चा करते हुए संकल्प पत्र का पाठ किया गया। मौके पर लालजी यादव, मुस्लिम अंसारी, सोबराती अंसारी, अनिल पांडे,अली मियां, कबीर अंसारी, साबिर अंसारी, रामौतार मांझी, कासी राम, इस्लाम नट इत्यादि दर्जनों लोग मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन