57th Foundation Day of CPI ML Celebrated in Siwan Amidst Labor Concerns स्थापना दिवस पर भाकपा माले को और मजबूत करने का संकल्प, Siwan Hindi News - Hindustan
More

स्थापना दिवस पर भाकपा माले को और मजबूत करने का संकल्प

सीवान में भाकपा माले का 57 वां स्थापना दिवस मनाया गया। जिला सचिव इंद्रजीत चौरसिया ने झंडोत्तोलन किया। उन्होंने पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया। मोदी सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि मजदूरों को संकट का सामना करना पड़ रहा है। कई कर्मियों को वेतन नहीं मिल रहा और सड़कों पर आंदोलन हो रहे हैं।

Thu, 23 April 2026 01:04 PMNewswrap हिन्दुस्तान, सीवान
share
 स्थापना दिवस पर भाकपा माले को और मजबूत करने का संकल्प

सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। भाकपा माले जिला कार्यालय पर पार्टी का 57 वां स्थापना दिवस बुधवार को मनाया गया। भाकपा माले के जिला सचिव इंद्रजीत चौरसिया ने झंडोत्तोलन कर स्थापना दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ किया। शहीदों के सपनो को मंजिल तक पहुंचाने व पार्टी को और मजबूत करने का संकल्प लिया गया। जिला सचिव ने कहा कि कहा कि हम पार्टी की स्थापना दिवस उस दौर में मना रहे है जब ईरान के खिलाफ अमेरिका व इजरायल का युद्ध दूसरे महीने में प्रवेश कर चुका है। उन्होंने कहा कि शुरू से भारत व ईरान के बीच दोस्ताना व्यवहार रहा है। सस्ता तेल का आयात होते रहा है, मगर ईरान-इजरायल युद्ध के दौरान मोदी सरकार की चुप्पी, अमेरिका के पक्ष में खड़ा होने व चाटुकारिता के कारण रसोई गैस के संकट से जुझना पड़ रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:स्थापना दिवस पर पार्टी का विस्तार करने का निर्णय

मजदूर अपने-अपने काम को छोड़ कर घर लौटने के लिए मजबूर हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के चार लेबर कोड के कारण देश की भयावह स्थिति है। नोएडा पानीपत समेत दिल्ली के चारों तरफ हजारों -हजार मजदूर सड़क पर आंदोलनरत हैं। आशा ,रसोइया, सफाई कर्मचारी, एंबुलेश चालक, राजस्व कर्मचारी फेसिलेटर आदि कर्मियों को रुपया के अभाव में पां माह से वेतन नहीं मिल रहा। उन्होंने तमाम कर्मियों को संगठित करने व संघर्ष करने का संकल्प लिया। पूर्व विधायक अमरनाथ यादव दारौंदा विधान सभा, अमरजीत कुशवाहा जीरादेई विधान सभा व सत्यदेव राम दरौली विधान सभा में मुख्य रूप से शामिल हुए। वहीं, राम इकबाल प्रसाद, छात्र नेता अनीश कुशवाहा, सीवान ग्रामीण में नईमुद्दीन अंसारी, दरौली में प्रखंड सचिव बच्चा कुशवाहा, लालबहादुर कुशवाहा, गुठनी में सुरेश राम, आंदर में युगल किशोर ठाकुर, रघुनाथपुर में सत्येन्द्र राम, हुसैनगंज में जयनाथ यादव, नौतन में शिवजी साहनी, मैरवा में मुकेश कुशवाहा, जीरादेई में सुरेन्द्र प्रसाद, रामाजी प्रसाद, दारौंदा में उपेंद्र प्रसाद, जयशंकर पंडित, हसनपुरा में उमेश प्रसाद, सिसवन में ब्यास यादव, पचरुखी में कुंती यादव, गुड्डू मिश्रा, बड़हरिया में रमाशंकर चौरसिया के नेतृत्व में पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भाकपा माले पार्टी का 57 वां स्थापना दिवस मना
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:केन्द्र सरकार की नीति के खिलाफ जोरदार आंदोलन करने का आह्वान– महानन्द सिंह

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।