Shivhar District Announces Reservation Rosters for Upcoming Panchayat Elections 2026 पंचायतों में आरक्षण रोस्टर निर्धारण को प्रारूप प्रकाशित, Sitamarhi Hindi News - Hindustan
More

पंचायतों में आरक्षण रोस्टर निर्धारण को प्रारूप प्रकाशित

शिवहर जिले में पंचायत चुनाव 2026 के लिए आरक्षण रोस्टर का प्रारूप सोमवार को प्रकाशित किया गया। यह प्रारूप कलेक्ट्रेट और सभी प्रखंड कार्यालयों में उपलब्ध है। आपत्तियां 4 से 18 मई तक दाखिल की जा सकती हैं और अंतिम प्रकाशन 5 जून को होगा।

Mon, 4 May 2026 11:41 PMNewswrap हिन्दुस्तान, सीतामढ़ी
share
पंचायतों में आरक्षण रोस्टर निर्धारण को प्रारूप प्रकाशित

शिवहर। जिले में आगामी पंचायत चुनाव के लिए पंचायतों में विभिन्न पदों के आरक्षण रोस्टर निर्धारण को लेकर प्रारूप प्रकाशन जिला प्रशासन द्वारा सोमवार कर दिया गया। आरक्षण प्रारूप कलेक्ट्रेट के अलावा जिले के सभी प्रखंड कार्यालय, ग्राम पंचायत कार्यालय एवं अनुमंडल कार्यालय में प्रकाशित किया गया है। डीपीआरओ ने डीएम के हवाले से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि पंचायत चुनाव 2026 के लिए आरक्षण निर्धारण करने को लेकर वर्ष 2015 में प्रकाशित प्रारूप एक एवं वर्ष 2011 की जनगणना को दर्शाते हुए ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम कचहरी के पंच, मुखिया, ग्राम कचहरी के सरपंच, पंचायत समिति सदस्य एवं जिला परिषद सदस्य के लिए गठित प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र के लिए प्रारूप एक का प्रकाशन 4 मई को किया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पंचायत चुनाव का संशोधित समय-सारिणी जारी

प्रकाशित प्रारूप एक के विरुद्ध दवा एवं आपत्ति दाखिल किए जाने की अवधि 4 मई से 18 मई तक निर्धारित की गई है। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश के आलोक में प्राप्त दावा एवं आपत्तियों का निष्पादन 4 से 22 मई तक किया जाएगा। अपील वादों का निष्पादन 11 से 29 मई तक किया जाएगा। प्रारूप एक का अंतिम प्रकाशन 5 जून को किया जाएगा। डीएम ने बताया कि प्रारूप प्रकाशन की तिथि से 14(चौदह) दिनों के अंदर आपत्ति प्राप्त की जाएगी एवं इसके बाद की आपत्ति पर कोई विचार नहीं किया जायेगा एवं दावा व आपत्तियां सिर्फ जनसंख्या के सम्बन्ध में ही प्राप्त की जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2026 के लिए प्रपत्र-01 का हुआ प्रकाशन
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टेढ़ागाछ प्रखंड मुख्यालय में प्रपत्र-1 का प्रारूप प्रकाशन

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।