टेढ़ागाछ प्रखंड मुख्यालय में प्रपत्र-1 का प्रारूप प्रकाशन
टेढ़ागाछ। एक संवाददाता टेढ़ागाछ प्रखंड मुख्यालय में पंचायत आम निर्वाचन 2026 की तैयारियों को

टेढ़ागाछ। एक संवाददाता टेढ़ागाछ प्रखंड मुख्यालय में पंचायत आम निर्वाचन 2026 की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। राज्य निर्वाचन आयोग, बिहार के निर्देशानुसार बीपीआरओ विवेक भारती द्वारा सोमवार को प्रपत्र-1 का प्रारूप प्रकाशन किया गया। यह प्रकाशन वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर गठित प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों में राजस्व ग्रामवार जनसंख्या को दर्शाते हुए किया गया है। बीडीओ अजय कुमार ने बताया कि आयोग द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में संशोधन करते हुए नई समय-सारणी जारी की गई है, जिसके तहत 4 मई 2026 को प्रपत्र-1 का प्रारूप प्रकाशन किया जाना था। इसी क्रम में टेढ़ागाछ प्रखंड में भी समय पर इस प्रक्रिया को पूरा किया गया।
प्रकाशित प्रपत्र-1 के आधार पर आम नागरिकों एवं संबंधित पक्षों को आपत्तियाँ दर्ज कराने का अवसर दिया गया है। आपत्तियां 4 मई से 18 मई 2026 तक दर्ज की जा सकेंगी। वहीं, प्राप्त आपत्तियों का निष्पादन 22 मई 2026 तक किया जाएगा। इसके अतिरिक्त अपील वादों के निष्पादन की अवधि 11 मई से 29 मई 2026 तक निर्धारित की गई है। अंतिम रूप से संशोधित प्रपत्र-1 का प्रकाशन 5 जून 2026 को किया जाएगा, जबकि 9 जून 2026 को इसे जिला गजट में प्रकाशित किया जायेगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन