त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2026 के लिए प्रपत्र-01 का हुआ प्रकाशन
जिले में 41 जिला परिषद सदस्यों सहित 8533 पदों पर चुनाव की तैयारी शुरू त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2026 के लिए प्रपत्र-01 का हुआ प्रकाशन

हाजीपुर। निज संवाददाता जिला पदाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत) वर्षा सिंह के निर्देशन में राज्य निर्वाचन आयोग,बिहार के निर्देश के आलोक में 2011 की जनगणना के आधार पर सोमवार को 04 मई को पंचायत आम निर्वाचन, 2026 हेतु प्रपत्र-1 का प्रकाशन किया गया है।
प्रपत्र-1 का प्रकाशन
जिला पदाधिकारी ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि प्रपत्र-1 का प्रकाशन जिले के सभी ग्राम पंचायत कार्यालय, प्रखंड कार्यालय, अनुमंडल कार्यालय एवं जिला परिषद कार्यालय में किया गया है। जिसमें वार्ड सदस्य, ग्राम कचहरी पंच, मुखिया, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य एवं जिला परिषद सदस्य पदों के लिए जनसंख्या आधारित आंकड़े उपलब्ध कराए गए हैं। बताया गया है कि वार्ड सदस्य के लिए कुल 3,826 पद, ग्राम कचहरी पंच 3,826 पद, ग्राम पंचायत मुखिया 278 पद ग्राम कचहरी सरपंच 278 पद, पंचायत समिति सदस्य 384 पद और जिला परिषद सदस्य 41 पद हैं। प्रपत्र-1 को जिला समाहरणालय, प्रखंड, अनुमंडल और सभी पंचायत कार्यालयों में चस्पा किया गया है। इसे http://sec.bihar.gov.in पर भी देखा जा सकता है।
दावा-आपत्ति की प्रक्रिया
04 से 22 मई तक आपत्ति देने का समय डीएम वर्षा सिंह ने बताया कि अब मतदाता सूची पर दावा-आपत्ति की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 4 मई से 18 मई 2026 तक दावा आपत्ति का समय निर्धारित है। इसी तरह दावा आपत्तियों के निष्पादन के लिए 4 मई से 22 मई तक,निष्पादन के लिए 11 मई से 29 मई तक समय निर्धारित किया गया है। 05 जून का अंतिम प्रकाशन की तिथि निर्धारित है। इसका गजट प्रकाशन 09 जून 2026 को किया जाएगा। डीएम ने कहा कि त्रुटिरहित सूची के लिए मतदाता बीएलओ के पास फॉर्म-6, 7, 8 जमाकर नाम जुड़वा सकते है या संशोधन कराकर हटवा सकते है। उन्होंने राजनीतिक दलों और मतदाताओं से समय पर प्रपत्र-1 देखने की अपील की ताकि कोई पात्र मतदाता छूटे नहीं। त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के लिए कुल पद निम्नवत हैं....... 1.वार्ड सदस्य - 3826 पद 2.ग्राम कचहरी पंच - 3826 पद 3.ग्राम पंचायत मुखिया - 278 पद 4.ग्राम कचहरी सरपंच - 278 पद 5.पंचायत समिति सदस्य - 384 पद 6.जिला परिषद सदस्य - 41 पद - अमिताभ सिंह
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन