Election Commission Releases Revised Timeline for Panchayat Elections 2026 पंचायत चुनाव का संशोधित समय-सारिणी जारी, Saharsa Hindi News - Hindustan
More

पंचायत चुनाव का संशोधित समय-सारिणी जारी

सलखुआ, पंचायत आम निर्वाचन 2026 की तैयारियों के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रपत्र-1 के प्रकाशन की संशोधित समय-सारणी जारी की है। 4 मई 2026 को प्रारूप प्रकाशन होगा, और 4 से 18 मई तक लोग आपत्तियां दर्ज कर सकेंगे। डाटा प्रविष्टि में धीमी गति और त्रुटियों की शिकायतें आई हैं, जिससे कार्यक्रम में संशोधन किया गया है।

Mon, 4 May 2026 10:22 PMNewswrap हिन्दुस्तान, सहरसा
share
पंचायत चुनाव का संशोधित समय-सारिणी जारी

सलखुआ, एक संवाददाता। पंचायत आम निर्वाचन 2026 की तैयारियों को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रपत्र-1 के प्रकाशन की संशोधित समय-सारणी जारी कर दी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पंचायत चुनाव का संशोधित समय-सारिणी जारी

प्रारंभिक तिथियां

आयोग के निर्देशानुसार वर्ष 2011 की जनसंख्या के आधार पर गठित प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों का प्रारूप प्रकाशन 4 मई 2026 को किया जाएगा। इसके साथ ही 4 मई से 18 मई तक आमजन अपने आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे निर्धारित अवधि के भीतर अपनी आपत्तियां दर्ज कर चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने में सहयोग करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सहरसा : पंचायत चुनाव का संशोधित समय-सारणी जारी

समयसीमा में संशोधन

आयोग की समीक्षा में सामने आया कि कई जिलों में डाटा प्रविष्टि और अपलोडिंग का कार्य धीमी गति से चल रहा है, साथ ही त्रुटिपूर्ण डाटा अपलोड होने की शिकायतें भी मिली हैं। इसी कारण पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में संशोधन किया गया है। हालांकि वैशाली, शिवहर और सारण जिलों ने समय पर कार्य पूरा कर सराहनीय उदाहरण प्रस्तुत किया है।

आवश्यक निर्देश

संशोधित कार्यक्रम के अनुसार 4 मई से 22 मई तक आपत्तियों का निष्पादन किया जाएगा, जबकि 11 मई से 29 मई तक अपील वादों की सुनवाई होगी। प्रपत्र-1 का अंतिम प्रकाशन 5 जून तथा जिला गजट में 9 जून 2026 को प्रकाशित किया जाएगा।

बीडीओ वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि नई समय-सारणी के अनुसार सभी संबंधित कर्मियों को समयसीमा के भीतर सही डाटा अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष और सुचारू रूप से संपन्न हो सके। प्रखंड कार्यालय परिसर की दीवार पर भी नई समय-सारणी चिपकाकर आम लोगों को जानकारी दी जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टेढ़ागाछ प्रखंड मुख्यालय में प्रपत्र-1 का प्रारूप प्रकाशन

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।