Sensation due to double murder in Ara several rounds of firing between two parties talk of gang war आरा में डबल मर्डर से सनसनी, दो पक्षों में कई राउंड फायरिंग; गैंगवॉर की चर्चा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

आरा में डबल मर्डर से सनसनी, दो पक्षों में कई राउंड फायरिंग; गैंगवॉर की चर्चा

एएसपी परिचय कुमार ने बताया कि दो पक्षों में हुई फायरिंग में दो लोगों की मौत हुई है। मृतकों को दोनों तरफ से एक-एक आदमी शामिल है। जांच के बाद ही पता चलेगा कि गैंगवॉर है या आपसी दुश्मनी में यह घटना घटी है। फिलहाल गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती की गई है।

Tue, 3 June 2025 11:12 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, आरा
share
आरा में डबल मर्डर से सनसनी, दो पक्षों में कई राउंड फायरिंग; गैंगवॉर की चर्चा

आरा जिले दो पक्षों के बीच हुए विवाद में दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। डबल मर्डर की इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना गड़हनी थाना क्षेत्र के रतनाढ़ गांव की है। रतनाढ़ गांव में घटी। दोनों मृतक आपराधिक चरित्र के थे। मृतकों में दोनों पक्षों का एक-एक आदमी शामिल है। दोनों पक्षों की तरफ से कई राउंड फायरिंग हुई। जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। गोलियों की तड़तड़ाहट से अफरातफरी मच गई।

घटना को इलाके में गैंगवॉर की चर्चा भी तेज हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल के खोखे भी बरामद हुए हैं। वहीं जानकारी देते हुए एएसपी परिचय कुमार ने बताया कि दोनों तरफ से एक-एक आदमी की मौत हुई है। जांच के बाद ही पता चलेगा कि गैंगवॉर है या आपसी दुश्मनी में यह घटना घटी है। फिलहाल गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती की गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना में सरेआम फायरिंग के तीसरे आरोपी ने किया सरेंडर, वाराणसी में मिली गाड़ी
ये भी पढ़ें:कुख्यात अल्टर और शिबू का सरेंड सरेंड, एडीजी के सामने ताबड़तोड़ फायरिंग की थी
ये भी पढ़ें:बिहार के बक्सर में खून-खराबा, पांच भाइयों को मारी गोली, 3 की मौत

इससे हाल ही में बक्सर में दो पक्षों के बीच हुई फायरिंग में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई थी। तीनों मृतक भाई थे। पांच भाइयों को गोली मारी गई थी। वहीं विपक्ष कानून व्यवस्था को लेकर बिहार सरकार पर हमलावर है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।