PM Modi reached Patna women with singhora in hands sindoor in hair parting waiting on roadshow route पीएम मोदी पहुंचे पटना, हाथ में सिंघोरा और मांग में सिंदूर भरकर महिलाएं रोडशो रूट पर इंतजार में, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पीएम मोदी पहुंचे पटना, हाथ में सिंघोरा और मांग में सिंदूर भरकर महिलाएं रोडशो रूट पर इंतजार में

पीएम मोदी पटना पहुंच गए हैं हाथों में सिंदूर का सिंघोरा और मांग में सिंदूर लगाकर महिलाएं रोडशो के रूट पर सैकड़ों महिलाएं खड़ी हैं। पीएम के दौरे को लेकर पटना में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

Thu, 29 May 2025 04:56 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
पीएम मोदी पहुंचे पटना, हाथ में सिंघोरा और मांग में सिंदूर भरकर महिलाएं रोडशो रूट पर इंतजार में

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय बिहार दौरे पर पटना पहुंच चुके हैं। पीएम का विमान शाम 4 बजकर 8 मिनट पर पटना एयरपोर्ट पर लैंड हुआ। पीएम पश्चिम बंगाल से बिहार दौरे पर पहुंचे हैं। एयरपोर्ट पर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, सीएम नीतीश कुमार, उनके मंत्रिमंडल के सहयोगियों ने स्वागत किया। बीजेपी के लिए आज का दिन बेहद खास है। प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल समेत अधिकांश भाजपा नेता पीएम के स्वागत में डटे रहे। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद पहली बार पटना पहुंचे पीएम मोदी के स्वागत में पटना की सड़कों पर महिलाओं का हुजूम उमड़ पड़ा है। हाथों में सिंदूर का सिंघोरा और मांग में सिंदूर लगाकर रोडशो के रूट पर सैकड़ों महिलाएं खड़ी हैं। पीएम के दौरे को लेकर पटना में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

पटना एयरपोर्ट पर पीएम नरेंद्र मोदी को राज्यपाल आरिफ मोहम्मदखान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत बीजेपी के नेताओं ने पीएम की आगवानी की। एयरपोर्ट पर पीएम नये टर्मिनल का उद्घाटन किया। इसके साथ बिहटा में बनने वाले नए एयरपोर्ट की आधारशिला रखी। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को रेखांकित करते हुए महिलाएं खास अंदाज में स्वागत के लिए तैयार हैं। महिलाएं सिंदूर लगाकर और हाथों में अपने सुहाग की निशानी सिंघोरा लिए पीएम का इंजार कर रही हैं। महिलाओं का कहना है कि प्रधानमंत्री ने हमारे सिंदूर की रक्षा के लिए बड़ा काम किया है। उनके राज में हमारा सिंदूर सुरक्षित है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मोदी का पटना में रोड शो शुरू, फ्रंट सीट पर बैठकर बीजेपी दफ्तर के लिए निकले पीएम
हाथ में सिंघोरा और मांग में सिंदूर भरकर महिलाएं रोडशो रूट पर इंतजार में

पटना में एयरपोर्ट से बीजेपी ऑफिस तक करीब 5 किलोमीटर के रोड शो में पीएम मोदी भाग लेंगे। उनके स्वागत में रूट पर ढोल-नगारे, गाजे-बाजे और पुष्प वर्षा की तैयारी किए हजारों की तादाद में लोग इंतजार में खड़े हैं। रोड शो के रूट पर सामान्य परिचान को डायवर्ट कर दिया गया है। पीएम रोड शो के लिए निकल रहे हैं। उनके पटना आगमन से बिहार की जनता की कई उम्मीदें पूरी होने वाली हैं। आज शाम रोड शो के बाद पटना में राजभवन में पीएम रात्रि विश्राम करेंगे। कल शुक्रवार को सासाराम में जनसभा को संबोधित करेंगे और कई योजनाओं का शियान्यास और उद्घाटन करेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मनमोहन सरकार ने रिजेक्ट किया था विशेष राज्य की मांग: केसी त्यागी
ये भी पढ़ें:मोदी के बिहार दौरे की हाफ सेंचुरी, एयरपोर्ट से BJP दफ्तर तक रोड शो को पटना तैयार
ये भी पढ़ें:जिसका मुझे था इंतजार... पीएम मोदी के बिहार दौरे पर गायक बन गए दिलीप जायसवाल
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।